Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीह में गेहूं के खेत में लगी आग:रायबरेली में 15 बीघे फसल और भूसा जलकर राख, दमकल नहीं पहुंची

    5 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के पूरे मीर का पुरवा मजरे रोखा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं के खेत में आग लग गई। इस घटना में करीब 15 बीघा गेहूं की फसल और खेतों में रखा भूसा जलकर राख हो गया। आग सुबह नव बजे लगी है। आग से सबसे अधिक नुकसान रोखा निवासी जगदीश नारायण मिश्रा (76) का हुआ, जिनकी दो बीघा गेहूं की फसल और भूसा जल गया। इसके अतिरिक्त, वेद नारायण, सोनू पांडे, विनोद कुमार, निजाम और छोटू का डेढ़ बीघा भूसा जलकर नष्ट हो गया। गोकर्ण नाथ का भी डेढ़ बीघा भूसा और गेहूं जला। खेत भी पूरी तरह जलकर राख शिवप्रसाद निवासी रोखा का एक बीघा गेहूं भी आग की चपेट में आ गया। विनोद कुमार के खेत को पप्पू खान ने बटाई पर ले रखा था, जबकि रामचंद्र ने मनोज कुमार का खेत बटाई पर लिया था। ये खेत भी पूरी तरह जलकर राख हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, कुल मिलाकर लगभग 25 बीघा गेहूं और भूसा जल गया। घटनास्थल पर राजस्व टीम नहीं पहुंची। सलोन, रायबरेली यूनिट की दमकल विभाग की गाड़ियां भी गेहूं के खेतों तक नहीं पहुंच सकीं। दमकल की गाड़ियां दुर्गापुर गांव के पास खड़ी थीं, लेकिन घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाईं, जिससे आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर प्रयास कर आग पर किसी तरह काबू पाने की कोशिश की। रोखा निवासी ग्रामीणों ने दमकल गाड़ियों के मौके पर न पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त की। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में मदद की और नुकसान का जायजा लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शासन के आदेश पर बांदा में स्मार्ट मीटर पर रोक:विद्युत विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की, उपभोक्ताओं को राहत
    Next Article
    झांसी में 370 सिपाहियों और 15 ड्राइवरों का ट्रांसफर:थाने-चौकियों में कई साल से तैनात थे, सबसे ज्यादा प्रेमनगर थाने के पुलिसकर्मी बदले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment