Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में 370 सिपाहियों और 15 ड्राइवरों का ट्रांसफर:थाने-चौकियों में कई साल से तैनात थे, सबसे ज्यादा प्रेमनगर थाने के पुलिसकर्मी बदले

    8 hours ago

    1

    0

    झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबी जीटीएस मूर्ति ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। एक साल से अधिक समय से थाने और चौकियों में जमे 370 सिपाहियों और 15 ड्राइवरों का एकसाथ ट्रांसफर कर दिया। ये पहली बार है, जब एक साथ इतने तबादले हुए हैं। इसकी जद में थाने एवं चौकी में जमे सिपाही भी आ गए। एक साथ इतने सिपाहियों के तबादले से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। नवाबाद, कोतवाली, सीपरी बाजार, महिला थाने के भी तकरीबन सभी पुराने सिपाहियों का तबादला कर दिया गया है। इन सभी को जल्द नई जगह जाकर पदभार संभालने के भी निर्देश दिए गए हैं। सभी थानों के सिपाहियों को बदला इस बड़े फेरबदल का सबसे बड़ा असर प्रेमनगर थाने पर पड़ा। यहां सबसे ज्यादा 36 पुलिसकर्मी बदले गए। इसके अलावा कोतवाली, नवाबाद, सीपरी बाजार, सदर बाजार, रक्सा, बबीना, बड़ागांव, टहरौली, उल्दन, बरुआसागर, सकरार, मोंठ, चिरगांव आदि थानों पर असर पड़ा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कई सिपाही थानों में तीन साल से भी अधिक समय से जमे हुए थे। थानों के कारखास भी बदले गए थानों की व्यवस्था चलाने वाले कारखास भी खुद को नहीं बचा सके। तकरीबन हर थाने के कारखास का भी तबादला दूसरे थाने में एसएसपी ने कर दिया। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि एक साल से अधिक समय बिता चुके सभी सिपाहियों का तबादला किया गया है। थाने से बदले गए इतने सिपाही प्रेमनगर- 38 कोतवाली- 31 सीपरी बाजार- 29 नवाबाद- 25 रक्सा- 21 महिला थाना- 18 बबीना- 16 सदर बाजार- 15
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीह में गेहूं के खेत में लगी आग:रायबरेली में 15 बीघे फसल और भूसा जलकर राख, दमकल नहीं पहुंची
    Next Article
    DDU में RET इंटरव्यू का बदला डेट:LLB सब्जेक्ट के लिए 4 से 7 मई तक होगा आयोजन, जानिए पूरी डिटेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment