Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'डीजे बहुत तेज था, क्लास में कंपन हो रहा था':टीचर बोलीं- तेज आवाज से बिगड़ी बच्ची की तबीयत, बलरामपुर में क्लास में हुई थी छात्रा की मौत

    1 hour ago

    1

    0

    मैं क्लास में पढ़ा रही थीं, तभी क्लास के पास से गणेश विसर्जन की यात्रा निकलने लगी। यात्रा में डीजे बहुत तेज बज रहा था। पूरे क्लास में कंपन हो रहा था। क्लास के सारे बच्चे भी यात्रा देखने के लिए खिड़की की तरफ भाग गए। मैंने बच्चों को रोका लेकिन वो लोग बार-बार यात्रा देखने के लिए खिड़की की तरफ भाग रहे। इस वजह से मुझे बच्चों को डांटना पड़ा। बहुत मुश्किल से बच्चे सीट पर बैठे। मैंने फिर से बच्चों को पढ़ाना शुरू किया। तभी वैष्णवी सीट पर गिर गई। उसके बगल में बैठे बच्चे ने मुझे बताया। मैं दौड़कर उसके पास गई, उसको उठाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं उठी। बच्ची को अटैक आया था। मैंने दूसरी टीचर्स को बुलाया, हम लोगों ने उसको सीट पर लेटाया..उसको उठाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो नहीं उठी। इसके बाद हम लोग उसको अस्पताल ले गए। वैष्णवी के घर वालों को भी बुलाया। वहां डॉक्टरों ने डेड बता दिया। ये कहना है, वैष्णवी की क्लास टीचर इकरा खान का। जब वैष्णवी क्लास में बेहोश हुई थी, तब टीचर इकरा ही क्लास में थीं। उनका कहना है, वैष्णवी सुबह से बिल्कुल ठीक थी। दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। डीजे की तेज आवाज की वजह से ही उसकी तबीयत बिगड़ी थी। क्लास में बैठे-बैठे हुई थी छात्रा की मौत बता दें, सोमवार सुबह 11 बजे बलरामपुर में क्लास में बैठे-बैठे कक्षा-2 की छात्रा की मौत हो गई। बच्ची अचानक अपनी सीट से खड़ी हुई और फिर गिर पड़ी। कुछ देर बाद वह दोबारा संभली, लेकिन फिर बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद वह नहीं उठी। यह देखकर टीचरों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। स्कूल के पास से निकल रहा था गणेश विसर्जन का जुलूस वहीं, स्कूल मैनेजमेंट का कहना है कि जिस समय यह घटना हुई, उस समय स्कूल के पास गणेश विसर्जन का जुलूस निकल रहा था। उसमें फुल वॉल्यूम में डीजे बज रहा था। उसकी तेज आवाज से ही बच्ची की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। घटना डिवाइन पब्लिक स्कूल की है। घटना के बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने छोड़ा पद बच्ची की मौत के बाद आहत होकर केंद्रीय गणपति महोत्सव समन्वय समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. तुलशीष दूबे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ समिति के उपाध्यक्ष अमरीश शुक्ला और अंकुर चौहान ने भी पद छोड़ने की बात कही है। डॉ. दूबे ने कहा कि बलरामपुर में पिछले 12-15 सालों से गणपति उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। समितियों की संख्या बढ़ने के बाद करीब दस साल पहले केंद्रीय गणपति महोत्सव समन्वय समिति का गठन हुआ था। जिससे सभी समितियों के बीच तालमेल बैठाया जा सके। उत्सव को व्यवस्थित और अनुशासित तरीके से कराया जा सके। वे इस समिति के संस्थापक उपाध्यक्ष रहे हैं। लेकिन जिस मकसद से समिति बनाई गई थी, अभी वह पूरा होता नहीं दिख रहा है। अलग-अलग समितियां खुद को सक्षम मानती हैं और केंद्रीय समन्वय समिति के सुझावों और अपीलों को गंभीरता से नहीं ले रही हैं। समिति लगातार अपील करती है कि डीजे की आवाज तय सीमा में रखी जाए लेकिन कोई मानता नहीं है। …………………………………………………………… यह खबर भी पढ़ें- मायावती ने भतीजे ईशान को आकाश की जगह दी:नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया, चुनाव से पहले एक्शन में बसपा सुप्रीमो बसपा सुप्रीमो मायावती ने छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी का नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाने का ऐलान किया है। बुधवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग में उन्होंने कहा- ईशान राजाराम और रामजी गौतम की देखरेख में आगे बढ़ेंगे। उनसे मार्गदर्शन लेंगे। जरूरत पड़ने पर अपने पिता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार का भी मार्गदर्शन लेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    ITI में वही पढ़ेंगे, जिसकी कंपनियों को जरूरत:आठ शहरों के क्लस्टर में लागू होगा पीएम-सेतु मॉडल; प्रशिक्षण से प्लेसमेंट तक इंडस्ट्री की भागीदारी
    Next Article
    भाजपा ने यूपी में 3 नए चुनाव सह-प्रभारी बनाए:सभी विनोद तावड़े को रिपोर्ट करेंगे, जानें क्यों महत्वपूर्ण हैं ये नियुक्तियां?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment