Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डाकघर के एक्सईएन को CBI ने घूस लेते पकड़ा:प्रयागराज में ठेकेदार से 20 लाख मांगे थे; 1 करोड़ होना था भुगतान

    18 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के प्रधान डाकघर में गुरुवार को सीबीआई ने रेड डाली। सीबीआई ने एक्सईएन आशीष अग्रवाल को डेढ़ लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सीबीआई अफसरों ने एक्सईएन से लंबी पूछताछ की। विभाग के आला अफसरों से भी पूछताछ की गई। कई अधिकारियों से हस्ताक्षर कराने के बाद सीबीआई एक्सईएन आशीष अग्रवाल को अपने साथ ले गई। डाक विभाग में इन दिनों प्रयागराज के अलावा वाराणसी, गोरखपुर समेत कई जिलों में निर्माण का काम चल रहा है। प्रयागराज के प्रधान डाकघर में एक्सईएन आशीष अग्रवाल निर्माण का काम देख रहे हैं। अब जानिए पूरा मामला बांदा के रहने वाले कंस्ट्रक्शन कंपनी ठेकेदार सनद मिश्र ने प्रयागराज प्रधान डाकघर का साथ ही वाराणसी और गोरखपुर डाकघर में रेनोवेशन और निर्माण कार्यों का ठेका कई करोड़ में लिया है। गोरखपुर में हुए निर्माण कार्यों के संबंध में करीब एक करोड़ रुपए का भुगतान होना था। इस भुगतान के लिए 20 लाख रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। यह रकम एक्सईएन आशीष अग्रवाल ने मांगी थी, जो विभाग के इंचार्ज हैं। साथ ही ठेकेदार का भुगतान भी रोक दिया गया था। इसके बाद ठेकेदार सनद मिश्र ने सीबीआई से संपर्क किया था। सीबीआई ने ट्रेस करने के बाद एक्सईएन आशीष अग्रवाल को ट्रैप किया। पूरी तैयारी के बाद गुरुवार को कई गाड़ियों से सीबीआई अफसर सिविल लाइंस स्थित प्रधान डाकघर पहुंचे। वहां ठेकेदार सनद मिश्र को रिश्वत की रकम लेकर आशीष अग्रवाल के पास भेजा गया। जैसे ही रिश्वत के डेढ़ लाख रुपए आशीष अग्रवाल ने हाथ में पकड़े, सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें सफेद कार में बैठाकर ले जाया गया। एक्सईएन आशीष अग्रवाल प्रयागराज के सुलेम सराय में शेरवानी लीगेसी में रहते हैं। प्रधान डाकघर के इनके केबिन की तलाशी के बाद टीम आशीष को लेकर उनके घर पहुंची। घर से सारे दस्तावेज जुटाए गए। इसके बाद दोबारा आशीष को उनके ऑफिस ले गई और सबूत जुटाए। आशीष अग्रवाल अपने विभाग के हेड हैं। इनके अंडर में पूरा यूपी था। सीबीआई ने कई घंटे पूछताछ की सीबीआई अधिकारियों ने गिरफ्तारी के बाद एक्सईएन आशीष अग्रवाल से कई घंटों तक पूछताछ की। इस दौरान डाक विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों से भी जानकारी जुटाई गई। टीम ने मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच की और कुछ अधिकारियों के बयान दर्ज किए। पूछताछ के दौरान कई अधिकारियों से कागजातों पर हस्ताक्षर भी कराए गए। साथ ही सभी जिलों के डाकघर के निर्माण संबंधित दस्तावेज, भुगतान की डिटेल, बैंक की डिटेल, एकाउंट की जानकारी ली है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए… होटल कारोबारी का हत्यारोपी एनकाउंटर में ढेर, बेटे के मर्डर पर पिता ने कहा था-एक करोड़ टैक्स देता हूं, फिर भी परिवार सुरक्षित नहीं गाजीपुर में होटल कारोबारी के बेटे की हत्या के आरोपी कमलेश चौधरी बिंद को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा को भी गोली लगी। उनकी हालत गंभीर है। यह मुठभेड़ बुधवार देर शाम शहर मुख्यालय से करीब 12 किमी दूर कुर्था में हुई। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणवी डांसर ने स्टेज पर युवक को थप्पड़ जड़ा,VIDEO:कमर पर छूने से भड़कीं, बोलीं- परफॉर्मेंस चल रही, इसका मतलब ये नहीं कि हाथ लगाओगे
    Next Article
    KGMU में बाहर की दवाएं लिखने पर डॉक्टर निलंबित:प्रति कुलपति को शो-कॉज नोटिस, कुलपति के पूर्व OSD के खिलाफ FIR के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment