Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डॉक्टर सुसाइड केस: फाइनेंस वालों ने बच्चे से साइन कराए:डिप्रेशन में रातभर नहीं सोए, फिर कूदकर जान दी; गोरखपुर में ठग गरिमा सिंह पर छठा केस

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में डॉक्टरों, अफसरों और टीचर से करीब 10 करोड़ की ठगी करने वाली महिला और उसके पिता पर छठी FIR हुई है। इसी बीच 1.40 करोड़ की ठगी के बाद डिप्रेशन में चल रहे डॉक्टर के सुसाइड केस में एक और खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया कि डॉ. परमात्मा सिंह के घर 12 अगस्त की शाम चोलामंडल फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी रिकवरी करने पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि कर्मचारियों ने डॉक्टर के 12 साल के बेटे से जबरन एक कागज पर सिग्नेचर कराया। इसके अलावा धमकी दी और अभद्रता भी की थी। रात को जब डॉक्टर ड्यूटी से घर आए, तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। वह रातभर सो नहीं पाए। अगले दिन 13 अगस्त की सुबह करीब 9.30 बजे अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। TTE से 52 लाख की ठगी, गरिमा पर हुई छठी FIR गोरखपुर में शाहपुर के शिवपुर सहबाजगंज के अभिमन्यु कुमार रेलवे में TTE हैं। अभिमन्यु की तहरीर पर 14 अगस्त की रात FIR दर्ज की गई। अभिमन्यु ने बताया कि गरिमा ने 52 लाख 29 हजार की ठगी उनके साथ की है। रेलवे में स्टेशन अधीक्षक ध्रुव नारायण सिंह से एक दोस्त ने परिचय कराया। TTE ने 57 लाख का होमलोन ले रखा था। ध्रुव नारायण सिंह ने कहा कि मेरी बेटी गरिमा होम लोन माफ करा देगी। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक की एक योजना है, जिसके तहत काम होगा। इसके लिए बेटी गरिमा कुछ प्रक्रिया बताएगी, वह करनी पड़ेगी। काफी सोचने के बाद TTE अगस्त 2025 में स्टेशन अधीक्षक की बात मानकर गरिमा सिंह से बात की। गरिमा सिंह ने बताया कि लोन की प्रक्रिया शुरू होगी तो आपके मोबाइल पर OTP आएगी। विशाल यादव हैं, वो आपको फोन करेंगे। जितनी बार OTP आएगी, विशाल को बता दीजिएगा। गरिमा के घर गए तो TTE को धमकाकर भगाया गरिमा के कहने पर TTE अभिमन्यु ने प्रक्रिया पूरी कराई। उनसे कुछ कागजाें पर सिग्नेचर कराया गया। इस तरह 5 बैंकों से कुल 52 लाख 29 हजार रुपए का लोन हो गया। TTE ने बताया कि दो बैंक में मेरे बिना गए ही लोन हो गया। 10 महीने तक गरिमा लोन की किस्तें भरती रही। बाद में किस्त भरना छोड़ दिया। अब बैंक वाले किस्त भरने के लिए दबाव बना रहे, धमकी दे रहे हैं। TTE अभिमन्यु ने बताया कि अगस्त 2026 के पहले सप्ताह में गरिमा के घर पर गया। वहां पर कई और लोग अपने पैसे मांगने आए थे। घर पर गरिमा और उसके पिता ध्रुव नारायण सिंह और चाचा की लड़की थी। अचानक उसके चाचा की लड़की की तबीयत बिगड़ने की बात उसने बताई। यह कहते हुए चाचा की लड़की की मालिश करने लगी। इस दौरान गरिमा ने धमकी दी कि आप लोगों के खिलाफ थाने जाकर FIR कराउंगी। यह कहते हुए लड़ने लगी। तब सभी लोग वापस आ गए। विशाल यादव की तलाश में पुलिस दबिश दे रही डॉ. परमात्मा सिंह ने 5 अगस्त को एम्स थाने में गरिमा सिंह, मोहन सिंह, विशाल यादव, साधना मल्ल, श्रुति सिंह समेत अज्ञात बैंक से संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ FIR कराई थी। 13 अगस्त को डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया। इसके बाद डॉ. परमात्मा के चचेरे भाई ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा गरिमा समेत सभी आरोपियों के खिलाफ गोरखनाथ थाने में दर्ज कराया। गोरखनाथ पुलिस की जांच में सामने आया है कि विशाल यादव गरिमा का खास परिचित था। उसकी लोन कराने में अहम भूमिका रही है। शाहपुर के राधिका कॉम्प्लेक्स में विशाल ने एक ऑफिस खोला था। जहां लोगों को आसानी से लोन कराने का लालच दिया जाता था। विशाल की तलाश में पुलिस कई जगहों पर दबिश दे चुकी है। विशाल के पकड़े जाने पर अन्य लोगों की भी मिलीभगत का पता चलेगा। गैंगस्टर लगाने की तैयारी, गरिमा से होगी पूछताछ गोरखनाथ पुलिस गरिमा के गिरोह के सभी सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है। गरिमा सिंह और उसके गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर लगाने की तैयारी है। पुलिस अपने मुकदमे में तलब करने के लिए सोमवार को कोर्ट में एप्लिकेशन भी देगी। इसके साथ ही गरिमा को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के लिए भी एप्लिकेशन दी जाएगी। बहुत जल्द पुलिस गरिमा सिंह से पूछताछ कर जानकारी जुटाएगी। डॉ. परमात्मा के सुसाइड के बाद गोरखनाथ क्षेत्र से डॉक्टर का परिवार मऊ चला गया है। वहीं पर डॉक्टर का अंतिम संस्कार किया गया था। अन्य कार्यक्रम भी वहीं पर होंगे। वहां से आने के बाद परिजनों का भी पुलिस बयान लेगी। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- अमीर बनने के लिए अफसर की बेटी ठग बनी: लोन दिलाकर हड़पी रकम, डायरी में लिखती थी- मैं अरबपति बनूंगी 'मैं गरिमा सिंह, अप्रैल 2026 तक अरबपति बनूंगी। यह मेरा लक्ष्य है। मेरे सभी लोन अप्रैल से मई तक खत्म हो जाएंगे। अप्रैल से मई तक मेरा लक्ष्य 100 करोड़ रुपए कमाना है। गरिमा सिंह करोड़पति है। धन्यवाद भगवान।' ये लाइनें गोरखपुर के स्टेशन अधीक्षक की बेटी गरिमा सिंह ने डायरी में लिखीं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंडीगढ़- मां ने बेटे को बचाने के लिए किडनी दी:मोहाली में ₹7 लाख का ट्रांसप्लांट फेल, अब मां-बेटे दोनों बीमार; 1 बीघा जमीन भी बिकी
    Next Article
    सावन का तीसरा सोमवार- काशी विश्वधाम में उमड़ी भीड़:3KM लंबी लाइन लगी, हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment