Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डॉ.कविता शर्मा ने ली IMA अध्यक्ष पद की शपथ:फर्रुखाबाद में IMA के नियमों पर लिखी पुस्तक का विमोचन

    7 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में हाल ही में डॉ. कविता शर्मा को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) का अध्यक्ष चुना गया था। रविवार देर शाम शहर से सटे बघार स्थित एक गेस्ट हाउस में उनके शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम रात 11 बजे तक चला। इसमें शहर के काफी संख्या में डॉक्टर शामिल हुए। इस दौरान IMA के नियमों पर लिखी एक पुस्तक का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सिविल जज सीनियर डिवीजन ने मां सरस्वती की प्रतिमा के पास दीप जलाकर की। इसके बाद IMA की नई अध्यक्ष डॉ. कविता शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन वैभव सोमवंशी ने किया। सबसे पहले पूर्व कमेटी के पदाधिकारियों ने अपने कार्यकाल में IMA के लिए किए गए कामों के बारे में बताया। IMA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विपुल ने संगठन के इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि IMA 34 राज्यों में काम कर रहा है और इसके तीन लाख डॉक्टर हैं। देशभर में इसकी 1700 ब्रांच हैं। डॉ. विपुल ने बताया कि हॉस्पिटल रजिस्ट्रेशन हर साल कराना पड़ता था, यह एक बड़ी समस्या थी। फायर एनओसी को लेकर भी दिक्कतें आती थीं। कमेटी ने बड़े अधिकारियों को पत्र लिखकर इस मुद्दे को उठाया, जिसके बाद रजिस्ट्रेशन एक साल की जगह पांच साल का कर दिया गया। डॉ. अनुराग ने पूर्व अध्यक्ष को उनके कार्यकाल के लिए बधाई दी। रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष ने कहा कि दोनों संस्थाएं समाज के लिए काम करती हैं और मिलकर काम करेंगी। डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने सभी डॉक्टरों से एकजुट होकर काम करने की अपील की। इस मौके पर डॉ. बचानी, डॉ. प्रदीप, डॉ. चटवाल समेत कई अन्य डॉक्टर मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में स्वर्गीय की डॉक्टर रजनी सरीन के लिए 2 मिनट का मौन रखकर भगवान से प्रार्थना की गई। कार्यक्रम रविवार की रात 11 बजे तक चला। अंत में आईएमए की अध्यक्ष डॉक्टर कविता शर्मा के पति डॉक्टर अरविंद ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और सभी से सहयोग करने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में डबल डेकर बस में लगी भीषण आग:40 यात्रियों में मची अफरा-तफरी, चालक-परिचालक फरार; दिल्ली से हमीरपुर जा रही थी
    Next Article
    मोबाइल बनवाने निकली 14 साल की किशोरी लापता:हरदोई में युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मां-बाप पर भी केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment