Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में डबल डेकर बस में लगी भीषण आग:40 यात्रियों में मची अफरा-तफरी, चालक-परिचालक फरार; दिल्ली से हमीरपुर जा रही थी

    7 hours ago

    1

    0

    इटावा में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर प्राइवेट डबल डेकर बस में आग लग गई। सिया देवी मेमोरियल हॉस्पिटल के सामने बस से आग की लपटें उठती देख करीब 40 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने किसी तरह बस से बाहर निकलकर जान बचाई। यात्रियों का लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। घटना सोमवार सुबह करीब 4 बजे फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। बस दिल्ली से राठ जा रही थी। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। पुलिस, प्रशासन और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने दो घंटे से अधिक मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यात्रियों ने जेवरात समेत लाखों रुपए का सामान जलने का दावा किया। आग बुझने के बाद वे जले सामान की तलाश करते नजर आए। हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में की जांच शुरू कर दी है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जांच में बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि बस के अंदर रखा यात्रियों का सामान पूरी तरह जल गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दो घंटे से ज्यादा मशक्कत के बाद आग पर काबू आग पर काबू पाने के लिए मुख्यालय से दमकल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे से अधिक समय तक मशक्कत की, जिसके बाद आग बुझाई जा सकी। मौके पर सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह, कोतवाल, एसडीएम मनोज कुमार पाठक, थाना पुलिस, दमकल कर्मी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों की निगरानी में यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला गया। जेवरात समेत सामान जलने का यात्रियों ने किया दावा आग से प्रभावित यात्रियों ने बताया कि बस में उनका लाखों रुपए का सामान रखा था, जो पूरी तरह जल गया। कई यात्रियों ने दावा किया कि उनके सामान में सोने-चांदी के जेवरात और अन्य महत्वपूर्ण वस्तुएं भी थीं। आग बुझने के बाद यात्री बस के आसपास जले हुए सामान को तलाशते नजर आए। कुछ यात्री बस के अंदर से बचा हुआ सामान निकालने की कोशिश करते रहे। दूसरे वाहनों से यात्रियों को भेजा गया हादसे के बाद यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरे वाहनों की व्यवस्था की गई। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में यात्रियों को सुरक्षित तरीके से रवाना कराया गया। घटना के बाद आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। इससे हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। चालक और परिचालक मौके से फरार घटना के बाद बस का चालक और परिचालक मौके से फरार बताए जा रहे हैं। सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के चलते बस में आग लगने की जानकारी सामने आई है। बस दिल्ली से राठ जा रही थी। हादसे में किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देर रात सड़कों पर निकली महिला थाना पुलिस:रायबरेली में बाजार से रेलवे स्टेशन तक गश्त; महिलाओं से पूछा- कोई परेशानी तो नहीं
    Next Article
    डॉ.कविता शर्मा ने ली IMA अध्यक्ष पद की शपथ:फर्रुखाबाद में IMA के नियमों पर लिखी पुस्तक का विमोचन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment