Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डालीबाग खादी भवन में सात दिवसीय प्रदर्शनी शुरू:राकेश सचान ने उद्घाटन किया, 40 से अधिक स्टॉलों पर खरीदारी करने आए ग्राहक

    7 hours ago

    1

    0

    होली के अवसर पर लखनऊ में 7 दिवसीय लघु खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित यह प्रदर्शनी 20 से 26 फरवरी 2026 तक डालीबाग स्थित खादी भवन परिसर में चलेगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद मंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जबकि अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया। खादी को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री राकेश सचान ने कहा- सरकार खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों को आमजन तक पहुंचाने और उनकी गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रदेश के सभी 18 मंडलों में खादी प्रदर्शनियों में 1953 स्टॉलों के माध्यम से 3949.49 लाख रुपए की बिक्री दर्ज की गई। इसके अलावा खादी महोत्सव-2025 में 160 से अधिक इकाइयों ने हिस्सा लिया, जहां 3.20 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड बिक्री हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 42 प्रतिशत अधिक रही। 40 से अधिक स्टॉल, स्थानीय उद्यमियों को मंच प्रदर्शनी में 40 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां विभिन्न जनपदों और स्थानीय इकाइयों के उद्यमी अपने उत्पाद प्रदर्शित कर रहे हैं। यहां हर्बल गुलाल, शहद, आंवला उत्पाद, पापड़, नमकीन, चादर, गमछे, तौलिये, कुर्ता-पायजामा, रेशमी व सिल्क साड़ियां और हस्तशिल्प आधारित वस्त्र उपलब्ध हैं। स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता पर जोर मंत्री ने कहा कि खादी क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना विभाग की प्राथमिकता है। आधुनिक तकनीकों के साथ खादी उत्पादों को नया स्वरूप दिया जा रहा है, जिससे युवाओं के बीच इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुंचकर खादी उत्पादों की खरीदारी करें, ताकि स्थानीय उद्यमियों का उत्साहवर्धन हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाई को न्यूड कर दफनाया, कपड़े वॉशिंग मशीन में छिपाए:झांसी में तीन किलोमीटर दूर हत्यारोपी मशारिक ने नाले में फेंके थे कुल्हाड़ी, चाकू, गैंती
    Next Article
    कुशीनगर के गुटखे को लेकर विवाद में युवक की मौत:परिजनों की मांगें माने जाने के बाद हुआ अंतिम संस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment