Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिलीवरी बॉय ने थाने में लगाई खुद पर आग:हॉस्पिटल में भर्ती, बरेली में बाइक थाने से नहीं मिली तो उठाया आत्मघाती कदम

    6 hours ago

    1

    0

    बरेली में एक डिलीवरी बॉय ने थाने के अंदर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। आग की लपटों में घिरे डिलीवरी बॉय को जैसे ही पुलिसकर्मियों ने देखा, हड़कंप मच गया। तुरंत उसकी आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डिलीवरी बॉय की बाइक बारादरी थाने में पिछले दो दिनों से खड़ी थी। इसे छुड़ाने के कई प्रयास विफल होने के बाद उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। यह घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे की है। एक्सीडेंट होने से बाइक पुलिस लेकर गई फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत निवासी 32 साल के अक्षय कश्यप फूड डिलीवरी का काम करते हैं। वह बरेली में कोतवाली के पीछे किराए के मकान में रहते हैं। अक्षय सोमवार रात करीब 8 बजे गंगापुर में डिलीवरी देने गए थे। वहां उनकी बाइक एक दुकान के बाहर खड़ी थी, जिसमें उन्होंने चाबी लगाकर छोड़ दी थी। इसी दौरान संजय नगर निवासी विकास सागर ने उनकी बाइक लेकर भागने की कोशिश की और आकाश नाम के एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। मौके पर पहुंची बारादरी थाने की पुलिस ने बाइक को थाने ले गई। इस वजह से अक्षय काफी परेशान थे। उन्होंने पुलिस को अपनी समस्या बताई, लेकिन उनकी बाइक नहीं लौटाई गई। बुरी तरह झुलसा युवक, हालत गंभीर इसके बाद मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे थाना बारादरी परिसर में अक्षय ने आत्मदाह का प्रयास किया। इसमें उनका पेट, पीठ, चेहरा और हाथ बुरी तरह झुलस गए। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। युवक ने बताया- बाइक थाना बारादरी में खड़ी है। उसे लेने के लिए मैं कई बार थाने गया, लेकिन बाइक नहीं मिली। बाइक न मिलने के कारण मेरा डिलीवरी का काम रुक गया है और इससे मुझे काफी परेशानी हो रही है। इंस्पेक्टर बोले- कोर्ट से छुड़वानी पड़ेगी बाइक बारादरी थाने के इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि अक्षय की बाइक थाने में ही खड़ी है। उन्हें बताया गया था कि अगर एक्सीडेंट के मामले में कोई शिकायत नहीं हुई, तो बाइक एक-दो दिन में लौट जाएगी। लेकिन अगर शिकायत दर्ज होती है, तो बाइक कोर्ट से छुड़वानी पड़ेगी। ------------ ये खबर भी पढ़ें सौतेली मां ने 3 साल की बेटी को मार डाला; गोरखपुर में एक महीने पहले हुई थी शादी, बोली- पति ज्यादा चाहते थे गोरखपुर के सौतेली मां ने 3 साल की बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला। मासूम को पहले जमीन पर पटका। कुल्हाड़ी से हमला कर बच्ची का सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना के बाद कमरे में चारों तरफ खून ही खून फैल गया। दीवारें खून से रंग गईं। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ हरदोई में महाअभियान:28 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे देशव्यापी टीकाकरण का आगाज
    Next Article
    बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर का छापा:लखनऊ में तीन गाड़ियों से पहुंची IT की टीम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment