Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डंपर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत:बाराबंकी में पति घायल, 250 ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

    1 day ago

    3

    0

    बाराबंकी में तेज रफ्तार डंपर ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में मां और उसके दो साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। मौके पर एसडीएम और सीओ समेत चार थानों की पुलिस पहुंची। करीब 50 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए। खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था परिवार लखनऊ जिले के महिगवां थाना क्षेत्र के जगनिया गांव निवासी अनिल (40) अपनी पत्नी पूनम (35) और दो वर्षीय बेटे आयांश के साथ एचएफ डीलक्स बाइक से फतेहपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर दर्शन करने गए थे। वहां से लौटते समय बाबा कुटी के पास एक डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पूनम और आयांश की मौत हो गई, जबकि अनिल घायल हो गए। सीएचसी पहुंचने से पहले ही मां-बेटे की मौत हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुंघटेर पहुंचाया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरपी वर्मा ने बताया कि महिला और बच्चे को अस्पताल लाया गया था, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घायल अनिल का इलाज कराया जा रहा है। 200 से 250 ग्रामीणों ने सड़क पर किया प्रदर्शन हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण सड़क पर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन में करीब 200 से 250 महिला-पुरुष शामिल रहे। सूचना पर एसडीएम कार्तिकेय सिंह और सीओ शक्ति सिंह मौके पर पहुंचे। फतेहपुर कोतवाली, बड्डूपुर, कुर्सी और घुंघटेर थानों की पुलिस भी तैनात रही। मौके पर 50 से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिवाली के प्रदूषण और बदलते मौसम ने बिगाड़ी सेहत:अस्पतालों में बढ़े मरीज, खांसी-जुकाम, एलर्जी और सांस की परेशानी
    Next Article
    फतेहपुर में पासी जन जागृति संघ की बैठक:युवाओं को नेतृत्व सौंपने और तकनीकी क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment