Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डंपर लूट प्रयास मामले में कोर्ट का फैसला:बिजनौर में दो आरोपियों को 7-7 साल की कैद, 24 हजार जुर्माना

    3 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के रेहड़ क्षेत्र में 13 साल पुराने एक मामले में नगीना अदालत के अपर जिला जज अनुपम सिंह ने दो आरोपियों को दोषी ठहराया है। इन पर डंपर के चालक और कंडक्टर को बंधक बनाकर डंपर लूटने की कोशिश का आरोप था। अदालत ने रामपुर के अकील उर्फ टेढ़ा और मुरादाबाद के शहादत उर्फ मोटा को सात-सात वर्ष की सजा सुनाई है। साथ ही, दोनों पर 24 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता क्षितिज अग्रवाल ने बताया कि यह घटना 21 सितंबर 2013 की रात को हुई थी। उस समय रेहड़ थाने में तैनात तत्कालीन एसएचओ वीरेंद्र सिंह अपने पुलिस कर्मियों के साथ गश्त कर रहे थे। बादीगढ़ नहर की पुलिया के पास उन्होंने एक डंपर और एक कार को संदिग्ध अवस्था में खड़ा देखा। पुलिस ने देखा कि चार व्यक्ति डंपर से उतरे दो व्यक्तियों के साथ मारपीट कर रहे थे। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने उन पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस कर्मियों ने बामुश्किल अपनी जान बचाई। बदमाशों ने खुद को घिरा देखकर रात के अंधेरे का फायदा उठाया और झाड़ियों व जंगलों की ओर भागने में सफल रहे। मौके पर मौजूद डंपर के चालक विक्रम सिंह और कंडक्टर अनूप सिंह ने पुलिस को बताया कि चारों बदमाशों ने अपनी कार से ओवरटेक कर उनके डंपर को रुकवाया था। इसके बाद उन्हें बंधक बनाकर लूटने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो उनके साथ कोई बड़ी घटना हो सकती थी। मामले की छानबीन करते हुए पुलिस ने मुरादाबाद के बिलारी थाने के ग्राम थामला निवासी शहादत उर्फ मोटा पुत्र भरे और रामपुर के टांडा स्थित मनिहारान मोहल्ले के अकील उर्फ टेढ़ा पुत्र अब्दुल सलाम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अदालत ने सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर दोनों को दोषी पाया और यह सजा सुनाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आधी रात थाने के सामने आत्मदाह का प्रयास:गंभीर हालत में डिलीवरी बॉय जिला अस्पताल में भर्ती, बाइक थाने से नहीं मिली तो उठाया आत्मघाती कदम
    Next Article
    चित्रकूट-लखनऊ बस सेवा शुरू करने की मांग तेज:परिवहन मंत्री से मिले समाजसेवी, 35 गांवों को मिलेगी राहत, सर्वे आज से

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment