Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डंपर से कुचलकर युवक की मौत:रामपुर में मजदूरी का घर लौटते समय हादसा, चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर जनपद के काशीपुर मार्ग पर चोखंडी गांव के पास मंगलवार को एक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े युवक को रौंद दिया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। टांडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान दढ़ियाल भरतपुर गांव निवासी भूप सिंह (32) के रूप में हुई है। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, तीन छोटे बच्चे, माता-पिता और भाई-बहन शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में शोक का माहौल है। मृतक के फुफेरे भाई ने बताया कि वे दोनों चोखंडी क्षेत्र में राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करने गए थे। काम के दौरान भूप सिंह सड़क किनारे खड़े थे, तभी काशीपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन डंपर घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही टांडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संभावित मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में होली से पहले शराब ठेकों पर भीड़:ग्राहकों ने ओवररेटिंग का आरोप लगाया, भीड़ के चलते सड़क पर लगा जाम
    Next Article
    कौशांबी में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई:4 दिन में 299 लीटर जब्त, 22 कारोबारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment