Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डंपर से टकराया लोडर वाहन, केबिन में फंसा चालक:फायर टीम ने आधे घंटे में निकाला; लखनऊ पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, उपचार जारी

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक लोडर वाहन डंपर से टकरा गया। इस हादसे में लोडर वाहन का चालक केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची फायर टीम ने केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। लोकबंधु अस्पताल में उसका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार, शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र स्थित नरसिया निवासी सौरभ (25) रविवार रात करीब 12 बजे अपना छोटा हाथी लोडर वाहन लेकर बंथरा में कटी बगिया की ओर जा रहा था। कानपुर रोड पर शिवपुरा के पास आगे चल रहे एक डंपर ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे लोडर वाहन पीछे से उसमें जा भिड़ा। राहगीरों ने पुलिस को बताया हादसे के बाद सौरभ अपने वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस गया। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। सरोजनी नगर एफएसओ धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में फायर टीम और बंथरा पुलिस मौके पर पहुंची। फायर टीम ने लोडर वाहन का केबिन काटकर सौरभ को सुरक्षित बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल सौरभ को सरोजनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उसे लोकबंधु अस्पताल रेफर कर दिया गया। सौरभ का उपचार लोकबंधु अस्पताल में जारी है। उधर, घटना के बाद डंपर चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर के कैप्टन अमन कुमार सिंह का ड्यूटी पर निधन:जम्मू-कश्मीर के बारामूला में राष्ट्र सेवा करते हुए ली अंतिम सांस
    Next Article
    छात्रों ने मेट्रो में पीएम मोदी के साथ सफर किया:मेरठ में स्टूडेंटस बोले- प्रधानमंत्री ने उन्हें पढ़ाई से जुड़े टिप्स दिए, मिलकर अच्छा लगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment