Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर के कैप्टन अमन कुमार सिंह का ड्यूटी पर निधन:जम्मू-कश्मीर के बारामूला में राष्ट्र सेवा करते हुए ली अंतिम सांस

    7 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के नगर पालिका परिषद हाटा के बकराबाद निवासी कैप्टन अमन कुमार सिंह का जम्मू-कश्मीर के बारामूला, श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। यह सूचना मिलते ही हाटा नगर और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कैप्टन अमन कुमार सिंह भारतीय सेना में सेवारत थे और राष्ट्र सेवा में समर्पित थे। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वे अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। सूचना मिलने पर हाटा विधायक मोहन वर्मा कैप्टन अमन कुमार सिंह के आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद रहे। विधायक मोहन वर्मा ने कहा, यह केवल एक परिवार की नहीं, पूरे क्षेत्र और देश की क्षति है। कैप्टन अमन कुमार सिंह ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनका यह त्याग सदैव याद रखा जाएगा। कैप्टन के निधन की खबर से बकराबाद सहित पूरे हाटा क्षेत्र में लोग गमगीन हैं। बड़ी संख्या में नागरिक उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अज्ञात वाहन पर मुकदमा दर्ज:शादी से लौट रहे युवक को मारी थी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा था दम
    Next Article
    डंपर से टकराया लोडर वाहन, केबिन में फंसा चालक:फायर टीम ने आधे घंटे में निकाला; लखनऊ पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, उपचार जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment