Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिप्टी डायरेक्टर को 10 हजार की घूस लेते पकड़ा:विजिलेंस टीम मुरादाबाद से पकड़कर बरेली ले गई, मुंडापांडे थाने पर कर रही पूछताछ

    13 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में बरेली विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था के डिप्टी डारेक्टर को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बीज सत्यापन और टैग जारी करने के नाम पर किसान से 70 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। बरेली उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान एसपी ने बताया- उपनिदेशक रूप सिंह ने बीज सत्यापन और टैग जारी करने के एवज में एक किसान से 70 हजार रुपए की मांग की थी। किसान ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई तो आरोपी ने 10 हजार रुपए तत्काल और बाकी राशि अगस्त के दूसरे सप्ताह में देने की बात तय कर ली। शिकायत के बाद बिछाया ट्रैप इसके बाद किसान ने पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान बरेली सेक्टर से मामले की लिखित शिकायत की। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर विजिलेंस टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने मुरादाबाद में शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए की नकद रिश्वत लेते समय उपनिदेशक रूप सिंह को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ………………………………… यह खबर भी पढ़ें जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज करने वाले का हमशक्ल गाजियाबाद में: जान से मारने की धमकियां मिल रहीं, TMC सांसद ने बताया था 'भाड़े का गुंडा' दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान 20 जुलाई, 2026 को हुए लाठीचार्ज के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें सादे कपड़ों में एक युवक पुलिस के डंडे के साथ दिखाई दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रीराम ट्रस्ट के CEO से 34 सवाल पूछे:ट्रस्ट के भेजे ऑनलाइन फॉर्म में बताना होगा कि क्या वह कट्‌टर हिंदू है या आस्थावान
    Next Article
    भदोही में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान शुरू:'टीम ओम प्रकाश गिरी 5' ने लिया एक लाख पौधे लगाने का संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment