Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रीराम ट्रस्ट के CEO से 34 सवाल पूछे:ट्रस्ट के भेजे ऑनलाइन फॉर्म में बताना होगा कि क्या वह कट्‌टर हिंदू है या आस्थावान

    16 hours ago

    1

    0

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ पद के आवेदकों से 34 सवालों पर जानकारी मांगी गई है। तीन सदस्यीय चयन समिति की ओर से सभी ऑवेदकों को ऑनलाइन गूगल फॉर्म भरने के लिए दिया गया है। इसमें व्यक्तिगत विवरण से लेकर उनके प्रशासनिक क्षमता और भीड़ प्रबंधन के बारे में जानकारी मांगी है। चयन समिति को 5200 आवेदकों में तीन सर्वश्रेष्ठ आवेदकों की सूची तैयार कर ट्रस्ट को 2 सितंबर से पहले सौंपनी है। व्यक्तिगत एवं सामान्य जानकारी नौ बिंदुओं पर इसमें आवेदक से उनकी व्यक्तिगत जानकारी मांगी गई है। इसमें आवेदक का पूरा नाम, जन्म तिथि, आयु और संपर्क विवरण (पता, शहर, राज्य, पिन कोड, मोबाइल नंबर, ईमेल) बताना है? इसके अलावा उसे बताना होगा कि हिंदी और अंग्रेजी भाषा पर उसकी समझ कितनी है। सारे जवाबों के विकल्प दिए गए हैं। शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता आवेदक को अपनी सर्वोच्च शैक्षणिक योग्यता बतानी होगी। मसलन कि वह स्नातक है या पीएचडी सहित अन्य कोई योग्यता रखता है। वर्तमान समय में कहीं कार्यरत है या रिटायर हो चुका है। उस संस्था का पूरा विवरण देना होगा। ये भी बताना होगा कि उसे कॉर्पोरेट, प्रशासनिक या प्रबंधकीय क्षेत्र में कुल कितना अनुभव है? इसके लिए 20 से 30 वर्ष या इससे अधिक का विकल्प चुनना होगा। उसे अपना कार्य क्षेत्र भी बताना होगा। जैसे वह कॉर्पोरेट, रक्षा, प्रशासन, नौकरशाही, सार्वजनिक उपक्रम, बैंक, आईटी या और किस क्षेत्र से जुड़ा है। वह अब तक कितने कर्मचारियों का नेतृत्व कर चुकर है। इसके लिए 1000 से 5000 या इससे अधिक के विकल्प में चुनाव करना है। बड़े आयोजनों के प्रबंधन का कितना अनुभव? अयोध्या में साल भर में कई बड़े आयोजन होते रहते हैं। इसमें लाखों की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में भीड़ प्रबंधन की योग्यता अहम रहेगी। इसके लिए चयन समिति ने आवेदकों से पूछा है कि उन्होंने पूर्व में किस बड़े आयोजन का संचालन या प्रबंधन किया है। उन आयोजनों में 5000 से 20 हजार या इससे अधिक कितने लोग शामिल हुए थे, इसका विकल्प चुनना होगा। ये भी बताना होगा कि वो आयोजन कितने दिन का था। 1 से 5 दिन या इससे अधिक दिन का था। आवेदक को ये भी बताना होगा कि उसने उक्त बड़े आयोजन का नेतृत्व किस वर्ष किया था, उस आयोजन का नाम और उसमें निभाई गई खुद की भूमिका के बारे में बताना है। सामाजिक, धार्मिक एवं धार्मिक आस्था से जुड़े प्रश्न आवेदक को बताना होगा कि क्या वह पूर्व में किसी सामाजिक या धार्मिक संगठन या किसी मठ–मंदिर से जुड़ा रहा है? यदि हां तो उसका अनुभव कितने वर्ष का था। इसके लिए 1 से 10 वर्ष या इससे अधिक का विकल्प चुनना होगा। उक्त धार्मिक या सामाजिक संस्था का आकार कितना था। आवेदक को ये भी बताना होगा कि क्या वह कट्‌टर हिंदू है या आस्थावान हिंदू है। आवेदक को दृष्टिकोण, योजना एवं संदर्भ बताना है श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए आवेदक को अपना विजन, कार्ययोजना और सुझाव भी बताने होंगे। आवेदक की कोई विशिष्ट या असाधारण उपलब्धि रही हो, तो उसे बताना होगा। उसे अपने व्यावसायिक, सामाजिक और धार्मिक अनुभवों के सत्यापन के लिए कम से कम 2 प्रतिष्ठित व्यक्तियों के नाम और संपर्क रेफरेंस के तौर पर प्रस्तुत करने होंगे। केंद्र और RSS की निगरानी में होगा आखिरी सिलेक्शन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा- इस संवेदनशील पद के लिए CEO का आखिरी चयन केंद्र सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सीधी निगरानी में होगा। CEO की कुर्सी पर वही व्यक्ति बैठेगा, जिस पर सरकार और संघ दोनों की सहमति होगी। इतना ही नहीं, भविष्य में CEO दफ्तर के स्टाफ के चयन में भी केंद्र और संघ की रजामंदी की अहम भूमिका होगी। ---------------- ये खबर भी पढ़ें- राममंदिर ट्रस्ट महासचिव के लिए संघ-VHP एकराय नहीं:संघ को कृष्ण मोहन, VHP को बजरंग बागड़ा पसंद; 2 सदस्यों पर 3 नाम से घोषणा टली श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का महासचिव कौन बनेगा? इसको लेकर संघ और विहिप में एक राय नहीं बन सकी। दोनों चाहते हैं कि उनकी पसंद का चेहरा इस महत्वपूर्ण पद पर बैठे। संघ की पसंद कार्यवाहक महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे कृष्ण मोहन हैं। कुछ पदाधिकारियों ने उनके नाम की मजबूत पैरवी की। लेकिन, ट्रस्ट के कुछ सदस्यों का मानना था कि विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा ही महासचिव बनें। इसी तरह का पेंच दो अन्य पदों पर भी बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में छात्रा बोलीं- टीचर इंग्लिश में गालियां देती हैं:कहती है कि तेरी जैसी मेरे यहां झाड़ू लगाती हैं, केंद्रीय विद्यालय का मामला
    Next Article
    डिप्टी डायरेक्टर को 10 हजार की घूस लेते पकड़ा:विजिलेंस टीम मुरादाबाद से पकड़कर बरेली ले गई, मुंडापांडे थाने पर कर रही पूछताछ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment