Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिप्टी सीएम केशव मौर्य बांदा आएंगे:विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे, इंद्रेश महाराज की रामकथा में शामिल होंगे

    21 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बांदा आएंगे। वह महोबा में कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद हेलीकाप्टर से दोपहर 1:35 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर तैयारियां की गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पुलिस लाइन हेलीपैड से उप मुख्यमंत्री स्टाफ कार द्वारा लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचेंगे। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत की मौजूदगी में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। इसके बाद उप मुख्यमंत्री विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रहे विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की स्थिति की जानकारी लेंगे। दोपहर 2:10 बजे वह निरीक्षण भवन से पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के लिए रवाना होंगे। यहां चल रही इंद्रेश महाराज की चल रही रामकथा में सदर विधायक के साथ शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2:40 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से 2:45 बजे हेलीकाप्टर द्वारा कानपुर नगर के लिए रवाना हो जाएंगे। डिप्टी सीएम का बांदा दौरा करीब एक घंटे दस मिनट का रहेगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद, विकास कार्यों की समीक्षा और रामकथा में सहभागिता उनके कार्यक्रम में शामिल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में नए निरीक्षकों को थानों की जिम्मेदारी मिली:एसपी ने किए पुलिस विभाग में तबादले, कई निरीक्षकों को थानों का चार्ज
    Next Article
    जमीन पर पड़े युवक पर सात लोग बरसाते रहे लाठी-डंडे:आगरा में स्थानीय लोगों ने बचाई दोनों भाइयों की जान, 4 अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment