Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीन पर पड़े युवक पर सात लोग बरसाते रहे लाठी-डंडे:आगरा में स्थानीय लोगों ने बचाई दोनों भाइयों की जान, 4 अरेस्ट

    1 day ago

    1

    0

    एकता थाना क्षेत्र के गांव लोधई में पुरानी रंजिश को लेकर दो सगे भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने नामजद सात युवकों में से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से थाने में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अग्रिम कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर कराई जाएगी। वायरल वीडियो को भी साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया है। बता दें कि यह घटना गांव लोधई की है। घर पर काम कर रहे दो सगे भाइयों पर सात लोगों ने घर में घुसकर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया था। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसमें कई टांके लगे थे। पीड़ित चिंटू कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह और उसका भाई घर पर काम कर रहे थे। तभी पुरानी रंजिश के चलते सिंधु, राहुल, अंकित, विष्णु, सूखा, भोला और कल्याण घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया था, जो अब वायरल हो रहा है। सूचना पर तत्काल थाना एकता पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और गांव में स्थिति को नियंत्रित किया था।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सातों नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी एकता के अनुसार बाकी तीन फरार आरोपियों की तलाश में भी पुलिस की दबिश जारी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिप्टी सीएम केशव मौर्य बांदा आएंगे:विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे, इंद्रेश महाराज की रामकथा में शामिल होंगे
    Next Article
    बरेली आईटी पार्क में स्टार्टअप्स को 40% छूट, VIDEO:सिर्फ लैपटॉप लेकर आएं युवा, 24 घंटे खुले पार्क में मिलेंगे बड़े मौके; वीडियो में देखें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment