Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज झांसी आएंगे:मेडिकल कॉलेज में पौधे लगाएंगे, वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत करेंगे

    2 hours ago

    1

    0

    प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज यानी रविवार को झांसी आ रहे हैं। वे यहां के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में सुबह 11 बजे ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। कैंपस के अंदर स्वयं सेवा सहायता समूह की महिलाओं के साथ लगभग 1500 पौधे लगाएंगे। इसके बाद कैंपस के गांधी ऑडिटोरियिम में समूह की महिलाओं के साथ संवाद करेंगे। साथ ही योजना के तहत चेक का वितरण करेंगे। इसके बाद वह सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अफसरों के साथ मीटिंग करेंगे। पुलिस लाइन में उतरेगा हेलीकॉप्टर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार सुबह लखनऊ से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। सुबह 10:50 बजे उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा। यहां से वे सीधे मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे और वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। 12:30 बजे सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इसके बाद विभागीय अफसरों के साथ मीटिंग करेंगे। यहां से सिविल लाइन स्थित मनु विहार में समाजसेवी मनमोहन गेड़ा के आवास पर पहुंचेंगे। यहां से जिला कार्यसमिति के सदस्य रोहित गोठनकर के पचकुंइया स्थित आवास पर जाएंगे। वहां से संजीव अग्रवाल के आवास पर जाएंगे। दोपहर 2:30 बजे चंदा होटल के पीछे अधिवक्ता ओम प्रकाश व्यासस के निधन पर परिजनों को ढांढस बधाने जाएंगे। करीब 3 बजे राकेश मुथैले के नैनागढ़ स्थित आवास पर जाएंगे। यहां से पुलिस लाइन पहुचेंगे और 3:30 बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य झांसी में इस साल एक करोड़ 2 लाख 66400 पौधे लगाने का लक्ष्य है। जिसमें 5024000 पौधे वन विभाग लगाएगा। जबकि बाकी के पौधे ग्राम विकास, राजस्व, पंचायती, आवास विकास, औद्योगिक विकास, नगर विकास, लोक निर्माण विभाग, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, उद्योग, विद्युत, माध्यमिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, श्रम परिवहन, उद्यान सहित अन्य विभागों को लगाने हैं। डीएम गौरांग राठी ने बताया- 5 जून 2026 से अब तक 1073000 पौधे लगाए जा चके हैं। अभी वन विभाग की पौधशालाओं में 9839973 पौध उपलब्ध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान:घर के बाहर पेड़ पर लटका मिला शव, परिजन बोले- नशे की लत थी
    Next Article
    नाबालिग पर चोरी का आरोप, पुलिस प्रताड़ना का दावा:परिवार ने एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment