Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा के खेत में मिला 9 फीट का मगरमच्छ:ग्रामीणों और पुलिस ने किया रेस्क्यू; वन विभाग को सौंपा

    1 hour ago

    1

    0

    एटा जिले के जलेसर क्षेत्र के मकसूदपुर गांव में धान के खेतों में एक विशालकाय मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। यह मगरमच्छ लगभग 9 फीट लंबा और डेढ़ क्विंटल वजनी था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार, गांव के पास एक बम्बा (नहर) है, जिससे यह मगरमच्छ पानी के साथ खेतों में आ गया होगा। मगरमच्छ को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। शनिवार देर रात करीब 11:30 बजे ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर मगरमच्छ को पकड़ने का सफल अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रस्सी से बांधकर एक पिंजरे में बंद किया गया। रात भर मगरमच्छ पिंजरे में ही रहा। रविवार सुबह 5:45 बजे मगरमच्छ को वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया। क्षेत्रीय वनाधिकारी गिरजेश तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। थाना प्रभारी जलेसर अखिलेश दीक्षित ने भी पुलिस द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को पकड़ने और वन विभाग को सौंपने की पुष्टि की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में जा गिरा ट्रक:मैदा भरी बोरियां लदी होने से ट्रक डूबा, 3 में से 2 लोगों को बाहर निकाला, एक लापता
    Next Article
    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- राम मंदिर RSS-भाजपा का कार्यालय:रायबरेली में कहा- जब पूरा राममंदिर बन जाएगा तब दर्शन करने लाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment