Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- राम मंदिर RSS-भाजपा का कार्यालय:रायबरेली में कहा- जब पूरा राममंदिर बन जाएगा तब दर्शन करने लाएंगे

    1 hour ago

    1

    0

    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह अभी राम मंदिर नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कार्यालय है। शंकराचार्य ने स्पष्ट किया कि जब यह वास्तव में राम मंदिर बन जाएगा, तभी वे वहां दर्शन करने जाएंगे। शंकराचार्य ने यह बात रविवार को रायबरेली के शिवगढ़ नगर पंचायत स्थित भवानीगढ़ चौराहे पर अपने स्वागत समारोह के दौरान कही। वे अपनी 'गोविष्ठ गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा' के साथ शिवगढ़ पहुंचे थे। सुबह 8 बजे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने तिलेण्डा स्थित जिलेदार ग्रीन्स मैरिज लॉन से प्रस्थान किया। तिलेण्डा, रानीखेड़ा और गूढ़ा होते हुए वे सुबह 8:30 बजे शिवगढ़ नगर पंचायत के बांदा-बहराइच हाईवे पर स्थित भवानीगढ़ गोल चौराहे पर पहुंचे। यहां समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं और गौरक्षकों ने पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद लोगों को संबोधित करते हुए शंकराचार्य ने बताया कि यह यात्रा गौ माता की प्राण और प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए निकाली गई है। यह यात्रा प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में जाएगी, जहां मतदाताओं से चर्चा कर उन्हें गौ माता की रक्षा के लिए मतदान करने की प्रेरणा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग इस कार्य के लिए संकल्प ले रहे हैं। शंकराचार्य ने अपनी यात्रा के माध्यम से गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाया कि वे उसी राजनीतिक दल को वोट दें, जो गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करे। इस अवसर पर सपा विधायक श्याम सुंदर भारती, जिला उपाध्यक्ष मुनेश्वर पासी, बछरावां विधानसभा अध्यक्ष बृजेंद्र चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष भानु प्रकाश पटेल, देवतादीन पासवान, ओम प्रकाश रावत, शिवगढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला, उदय राज मौर्य, आनंद गुप्ता, भानु यादव, अजय यादव, रज्जन चौधरी, राममिलन गौतम, संतराम यादव, मुन्ना मिश्रा, दिनेश गौतम, रामकुमार और प्रशांत रावत सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा के खेत में मिला 9 फीट का मगरमच्छ:ग्रामीणों और पुलिस ने किया रेस्क्यू; वन विभाग को सौंपा
    Next Article
    संभल में 4 दिन बाद 8 डिग्री तापमान बढ़ा:न्यूनतम 26, अधिकतम 38 डिग्री; उमस से लोग परेशान, AQI 116, हवाएं चली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment