Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में जा गिरा ट्रक:मैदा भरी बोरियां लदी होने से ट्रक डूबा, 3 में से 2 लोगों को बाहर निकाला, एक लापता

    1 hour ago

    1

    0

    कन्नौज के मेहंदी घाट पुल पर लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए बोरियों से भरा एक ट्रक गंगा में गिर गया। ये घटना रविवार सुबह 4 बजे हुई। घटना के वक्त ट्रक में 3 लोग सवार थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद 2 लोगों को बाहर निकाल लिया, जबकि तीसरे की तलाश जारी है। हरदोई-कन्नौज जिले को जोड़ने वाले गंगा के मेहंदी घाट पुल को पार करते समय मैदा की बोरियों से भरा एक ट्रक ड्राइवर को झपकी आने से अनियंत्रित हो गया। जिससे वह रेलिंग तोड़ते हुए 20 फीट नीचे गंगा में जा गिरा। तेज आवाज सुनकर मेहंदी घाट चौकी प्रभारी महेश कुमार शर्मा पुलिस कर्मियों के साथ पुल पर पहुंच गए। घटना को देखते हुए आसपास के लोग आ गए। घटना के समय ट्रक का कुछ हिस्सा पानी मे नजर आया, लेकिन कुछ देर में पूरा ट्रक पानी में समा गया। इस बीच स्थानीय गोताखोरों ने गंगा में कूदकर ट्रक सवार दो लोगों को घायल अवस्था मे बाहर निकाल लिया और उन्हें जिला अस्पताल भिजवा दिया, जबकि तीसरे व्यक्ति का 5 घण्टे बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। एक दुर्घटना में घायल श्रवण कुमार (36) कृपा शंकर निवासी गुरौली, बिलग्राम जिला हरदोई और संगीत कुमार (44) सुरेश चन्द्र निवासी सहार थाना बेला, जिला औरैया को जिला अस्पताल से तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया गया कि ट्रक पर मैदा की बोरियां लदी हुई थीं। जिन्हें हरदोई से औरैया ले जाया जा रहा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में बादलों के बीच उमस ने बढ़ाई परेशानी:तापमान में बढ़ोतरी, आज तेज हवा के साथ बारिश के आसार
    Next Article
    एटा के खेत में मिला 9 फीट का मगरमच्छ:ग्रामीणों और पुलिस ने किया रेस्क्यू; वन विभाग को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment