Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिप्टी सीएम ने SRN अस्पताल का निरीक्षण किया:बोले- KGMU जैसा मेडिकल कॉलेज बनेगा, व्यवस्था सुधारने का दिया आदेश

    16 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने रविवार को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिल्डिंग की हालत का जायजा लिया और टूटी फॉलिंग सीलिंग, पुराने फायर एक्सटिंग्विशर, खराब बिजली व्यवस्था तथा टूटी खिड़कियों की मरम्मत का निर्देश दिया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज को उन्नत किया जाएगा। केजीएमसी व अन्य बड़े अस्पतालों जैसी सुविधाएं यहां उपलब्ध कराई जाएंगी,साथ ही फैकल्टी भी बढ़ाई जाएंगी। मरीजों की बेहतर सुविधाओं के लिए नए अस्पताल बनाए जाएंगे। 3 तस्वीरें देखिए… उन्होंने बताया कि 100 बेड का नया क्रिटिकल केयर ब्लॉक बन रहा है और 200 बेड का अतिरिक्त प्रावधान भी शीघ्र स्वीकृत किया जाएगा। इसके अलावा पीडियाट्रिक ब्लॉक निर्माणाधीन है, जो जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। अस्पताल की व्यवस्था केवल मेडिकल कॉलेज तक सीमित नहीं है बल्कि पूरे जिले के सरकारी अस्पतालों में पत्रकार मित्रों के लिए अलग से व्यवस्था करनी होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि चाहे मान्यता प्राप्त हों या न हों, सभी पत्रकारों के लिए अलग काउंटर, पर्चा बनने की व्यवस्था, दवा उपलब्धता और चिकित्सकों से विशेष ध्यान सुनिश्चित किया जाए। उनकी अलग से मदद की जाए और उन्हें अस्पताल में किसी भी प्रकार की कष्ट सहन न करना पड़े।अतिरिक्त संसाधन देने पड़ें तो उसे उपलब्ध कराया जाए। सरकारी डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई की जाती है, फिर भी उन्होंने चिकित्सकों से अपील की कि वे मरीजों को भगवान समझकर सेवा करें और अनियमितताओं से बचें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर के विनियमित क्षेत्र में पास होने लगे नक्शे:सावन के पहले दिन पहला नक्शा स्वीकृत हुआ; लोगों को राहत मिली
    Next Article
    कायस्थ महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक:लखनऊ में बनेगा चित्रगुप्त मंदिर, छात्रा की फीस भरने का निर्णय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment