Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कायस्थ महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक:लखनऊ में बनेगा चित्रगुप्त मंदिर, छात्रा की फीस भरने का निर्णय

    14 hours ago

    1

    0

    अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (पूर्वी) उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को गोमती नगर स्थित विराम खंड में संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में समाज कल्याण, धार्मिक आस्था और संगठन को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक का सबसे प्रमुख निर्णय लखनऊ में भगवान चित्रगुप्त महाराज के भव्य मंदिर निर्माण का रहा। इसके संचालन और निर्माण कार्य के लिए एक ट्रस्ट का गठन किया जाएगा, जिसके माध्यम से सहयोग राशि जुटाई जाएगी। सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए महासभा ने हरदोई की एक आर्थिक रूप से कमजोर छात्रा की बी.एड की पूरी फीस आपसी सहयोग से जमा करने का भी फैसला लिया। कार्यकारिणी का विस्तार जल्द किया जाएगा संगठन विस्तार के तहत गोमती नगर इकाई के नए अध्यक्ष पद पर संजय निगम और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रवीण श्रीवास्तव के नाम का सर्वसम्मति से घोषणा किया गया। नवगठित इकाई जल्द ही अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करेगी। संस्था की परंपरा के अनुसार, इस वर्ष भी दिसंबर के पहले सप्ताह में एक भव्य वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित करने पर सहमति बनी। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय करने के लिए वरिष्ठ पदाधिकारी प्रदेश के विभिन्न शहरों का दौरा करेंगे। कार्यकारिणी की अगली बैठक विशेष खंड में राजीव श्रीवास्तव के निमंत्रण पर आयोजित की जाएगी। अंत में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। ये मौजूद रहे बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रमोद निगम, महामंत्री ज्ञान प्रकाश अस्थाना, शमयूर निगम, डॉ. बी. एस. लाल, अशोक कुमार अस्थाना, गौरव निगम, कृष्णकांत श्रीवास्तव, अतुल निगम, शेखर श्रीवास्तव, अतुल जौहरी, मीडिया प्रभारी संजय निगम, जिलाध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव, विमल कुमार श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव और राजीव सक्सेना सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिप्टी सीएम ने SRN अस्पताल का निरीक्षण किया:बोले- KGMU जैसा मेडिकल कॉलेज बनेगा, व्यवस्था सुधारने का दिया आदेश
    Next Article
    शादी का झांसा देकर रेप का अभियुक्त गिरफ्तार किया गया:दो साल से बना रहा था संबंध,शादी के वादे से मुकर रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment