Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'सांसद-विधायक प्रभावित कर रहे राजाराम हत्याकांड की जांच':बेटे ने कहा- सही जांच कराने वाले JCP का दबाव में किया ट्रांसफर

    20 hours ago

    1

    0

    अधिवक्ता राजाराम वर्मा हत्याकांड की जांच सीबीआई को स्थानांतरित होने की कवायद शुरु होते ही बेटे नरेंद्र देव ने सांसद–विधायक के दबाव में जांच प्रभावित होने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि मामले की सही जांच कराने वाले संयुक्त पुलिस आयुक्त विनोद सिंह का तबादला इसी दबाव के चलते कराया गया है। यह आरोप शनिवार को बेटे नरेंद्र वर्मा ने सिविल लाइंस स्थित रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में लगाए। जमीन खरीदने से हुई राकेश तिवारी की भूमिका साफ नरेंद्र वर्मा ने बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री राकेश तिवारी द्वारा उनके छोटे भाई शिवाजी की पत्नी रेखा वर्मा से जमीन खरीदी थी। उन्होंने 20 अप्रैल 2022 को 11 लाख रुपए आरटीजीएस और 26 अप्रैल को 10 लाख रुपए एनईएफटी के जरिए दिए थे। शुरुआती घटनाक्रम में राकेश तिवारी की भूमिका स्पष्ट नहीं थी, हालांकि बाद में जमीन खरीदे जाने की पुष्टि होने के बाद उनकी भूमिका साफ हो गई थी। इसको लेकर नरेंद्र ने 25 अप्रैल 2025 को तत्कालीन पुलिस आयुक्त अखिल कुमार को प्रार्थना पत्र देकर अग्रिम विवेचना की मांग की थी। 19 नवंबर 2025 को पुलिस आयुक्त ने पूरे प्रकरण की जांच संयुक्त पुलिस आयुक्त विनोद कुमार सिंह को सौंप दी थी। उन्होंने जांच कराई और बयान देने के लिए राकेश तिवारी को उठाया था, जिसके बाद पूरा मामला तेजी से चर्चा में आ गया था। इसके बाद मामले की विवेचना मूलगंज थाना प्रभारी से छीनकर कोतवाली प्रभारी जगदीश प्रसाद पांडेय को दे दी गई थी। जिसमें उन्होंने हत्यारोपियों से लेकर जमीन का एग्रीमेंट कराने वाले व्यापारियों और एनआरआई सिटी के निदेशकों से तक को बुलाकर पूछताछ की थी। राकेश तिवारी की पत्नी ने की थी CBI जांच की मांग वहीं राकेश तिवारी की पत्नी ने जांच पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी। उनकी मांग के समर्थन में शहर के दोनों सांसदों ने शासन को पत्र भी लिखे थे। नरेंद्र देव ने ये भी आरोप लगाया कि जब उन्हें जानकारी हुई कि एनआरआइ सिटी के निदेशक के बार के पूर्व महामंत्री राकेश तिवारी पर्दे के पीछे रहकर काम कर हैं। जिसके बाद उनहोंने आवाज उठाई पुलिस की जांच में भी ये बात साफ हो गई
    Click here to Read more
    Prev Article
    ड्रैगन फ्रूट की खेती पर उद्यान विभाग दे रहा सब्सिडी:किसान एक बीघे से हर साल कमा सकते हैं 3 लाख रुपये
    Next Article
    गोरखपुर पहुंचे जैन मुनि मणिभद्र महाराज:जैन मंदिर में गूंजें प्रवचन, सत्संग के माध्यम से दिया आत्म-कल्याण का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment