Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ड्राइवर ने भाजपा जिलामंत्री को दी तेजाब फेंकने की धमकी:महिला बीजेपी नेता का परिवार दहशत में, आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा

    15 hours ago

    1

    0

    गोंडा में नौकरी से हटाए जाने से नाराज एक वाहन चालक ने भाजपा जिला मंत्री को फोन पर तेजाब फेंकने और जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाजपा जिला मंत्री अनुराग सिंह उर्फ सोनी सिंह मालवीय नगर, कोतवाली नगर क्षेत्र की निवासी हैं। पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी आर्टिगा कार चलाने के लिए सुलतान नामक चालक को रखा था। आरोप है कि सुलतान गलत तरीके से पैसे लेने का प्रयास करता था, जिसके कारण उसे काम से हटा दिया गया। पीड़िता के अनुसार, काम से हटाए जाने से नाराज होकर आरोपी ने 13 और 14 मार्च की रात मोबाइल फोन पर कॉल कर गाली-गलौज की। उस पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने, तेजाब फेंकने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। धमकी भरी कॉल की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी गई है। तहरीर में यह भी कहा गया है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है, जिससे पीड़िता और उनका परिवार दहशत में है। गोंडा के प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सुलतान के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है। आश्वासन दिया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता के परिवार पर पुलिस प्रशासन की पूरी नजर है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक नसीम सोलंकी का नगर आयुक्त ने नहीं उठाया फोन:कानपुर में बोलीं- कई बार मिलने के लिए समय मांगा, कॉल भी नहीं रिसीव करते
    Next Article
    झांसी में युवती ने निगल ली सल्फॉस, मौत:परिजन बोले-हमें पोस्टमॉर्टम नहीं कराना, भाई शव से लिपट कर रोया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment