Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में युवती ने निगल ली सल्फॉस, मौत:परिजन बोले-हमें पोस्टमॉर्टम नहीं कराना, भाई शव से लिपट कर रोया

    13 hours ago

    1

    0

    झांसी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगलकर अपनी जान दे दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली स्थित काशीनगर मोहल्ले का है। यहां रहने वाली काजल (18) पुत्री ओमप्रकाश ने मंगलवार को घर में रखी सल्फॉस (अनाज में डालने वाली दवा) निगल ली। जहरीला पदार्थ निगलते ही उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद परिजन शव का पोस्टमॉर्टम कराए बिना ही उसे घर ले जाने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस और मेडिकल स्टाफ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। शुरुआत में परिजन पोस्टमॉर्टम कराने को तैयार नहीं थे, लेकिन काफी समझाइश के बाद वे मान गए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ड्राइवर ने भाजपा जिलामंत्री को दी तेजाब फेंकने की धमकी:महिला बीजेपी नेता का परिवार दहशत में, आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा
    Next Article
    लखनऊ में बिजली कटौती उपभोक्ताओं का हंगामा:उपकेंद्रों पर लोगों की भीड़ बढ़ी , शहर भर में 13221 लोगों की बत्ती गुल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment