Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में स्वास्थ्य विभाग की पोल खुली:प्रभारी मंत्री अरुण सक्सेना ने निरीक्षण किया, मरीजों ने मनमानी की शिकायतें की

    1 hour ago

    1

    0

    प्रभारी मंत्री अरुण सक्सेना के बुलंदशहर दौरे के दौरान जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की कमियां उजागर हुईं। सोमवार को मंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण किया, जहां मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं की खराब स्थिति और विभागीय अधिकारियों की मनमानी की शिकायत की। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे प्रभारी मंत्री अरुण सक्सेना, सदर विधायक प्रदीप चौधरी के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। मंत्री ने जैसे ही मरीजों से बातचीत की, उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर अपना असंतोष व्यक्त किया। मरीजों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर उन्हें ठीक से नहीं देखते, दवाइयां बाहर से लिखी जाती हैं और उन्हें बेवजह परेशान किया जाता है। मरीजों ने दुर्व्यवहार की शिकायत भी की। इन शिकायतों पर प्रभारी मंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को फटकार लगाई। उन्होंने सीएमओ को तत्काल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने और बाहर से दवाइयां लिखने पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में अज्ञात बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत:शव रेलवे ट्रैक किनारे बरामद, पुलिस पहचान में जुटी
    Next Article
    कानपुर में पुलिस लगाकर बंट रहा सिलेंडर:कहीं लंबी लाइन, तो कई एजेंसियों का नहीं उठा शटर...ग्राहक परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment