Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बोरी का बैग, तख्ती लेकर प्रदर्शन कर रहा युवक:रायबरेली के ग्राम सभा में भ्रष्टाचार के खिलाफ 5 साल से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली जिले के लालगंज तहसील की ग्राम सभा नुनैरा निवासी अंजलि कुमार कुशवाहा ने स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि वह पिछले पांच सालों से न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। अंजलि कुमार का आरोप है कि राजस्व विभाग में शिकायत करने पर उनसे 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी गई। वहीं, पंचायती राज विभाग कथित तौर पर भ्रष्टाचार के मामलों को दबाने के लिए उन्हें पैसे का लालच दे रहा है। युवक ने अपनी शिकायत में कहा कि वह इस विरोधाभास से परेशान है, जहां एक तरफ सरकारी काम के लिए रिश्वत मांगी जा रही है और दूसरी तरफ भ्रष्टाचार छिपाने के लिए प्रलोभन दिया जा रहा है। अपनी बात रखने के लिए अंजलि कुमार ने बैनर और तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने 'सिस्टम सारे विफल हो रहे, कानून हो गया अंधा', 'पांच साल से कागजों का बोझ लादे, थक गए भैया कंधा', 'ये कैसा योगी राज है?, ये कैसा राम राज्य है?' और 'पांच साल का हिसाब दो, झूठी कार्यवाही का जवाब दो' जैसे नारे लगाए। युवक ने अपनी शिकायत में रायबरेली जिले के कई वरिष्ठ अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं। इनमें जिलाधिकारी (DM) हर्षिता माथुर, मुख्य विकास अधिकारी (CDO) अंजू लता, लालगंज के एसडीएम (SDM) मिथिलेश कुमार त्रिपाठी और तहसीलदार शिवम सिंह राठौर शामिल हैं। अंजलि कुमार ने बताया कि पिछले पांच सालों में वह लाखों रुपये खर्च कर चुका है और न्याय के लिए लगातार भटक रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। युवक ने चेतावनी दी है कि यदि उसे जल्द न्याय नहीं मिला, तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसके लिए जिले के ये अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फरीदाबाद में 64 लाख का सोना लूटने वाला अरेस्ट:पुलिस ने गाजियाबाद से दबोचा; चोरी की बाइक लेकर आए थे बदमाश, अन्य की तलाश
    Next Article
    रायबरेली में अज्ञात बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत:शव रेलवे ट्रैक किनारे बरामद, पुलिस पहचान में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment