Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में कवि सम्मेलन में दिखा होली का रंग:गाने पर झूमें लोग, फूल और गुलाल की हुई बारिश, देखें VIDEO

    3 hours ago

    1

    0

    होली के अवसर पर सेंको की ओर से एक भव्य कवि सम्मेलन और फूलों की होली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का माहौल रंगों और उत्साह से सराबोर रहा। आयोजन का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और एकता को बढ़ावा देना था। मुख्य अतिथियों डॉ. सत्या पाण्डेय, सुधा मोदी, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, नंदू मिश्रा और सौरभ पाण्डेय ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद आसिया गोरखपुरी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कवि सम्मेलन की सुंदर शुरुआत की। कार्यक्रम के संयोजक रवीश मिश्रा ने बताया कि सेंको समय-समय पर सामाजिक और साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन करता रहता है। उसी क्रम में होली के अवसर पर इस कवि सम्मेलन और फूलों की होली का आयोजन किया गया है, ताकि लोग साहित्य और संस्कृति के माध्यम से जुड़ सकें। कवि सम्मेलन में गोरखपुर सहित विभिन्न जिलों से आए कवियों ने अपनी-अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कुशीनगर से आए संतोष संगम ने अपनी ओजपूर्ण कविता से सभी को प्रभावित किया। एकता उपाध्याय, मिन्नत गोरखपुरी, सरिता सिंह, आसिया गोरखपुरी, गौतम गोरखपुरी, उत्कर्ष पाठक उत्पल और फायर बनारसी ने भी अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का संचालन मिन्नत गोरखपुरी ने सहज और प्रभावशाली ढंग से किया। इस अवसर पर प्रशांत पाण्डेय, प्रवीन शास्त्री, आशीष रुंगटा, शिवा योगी, रानू तिवारी, शाहीना खातून, खदीजा शेख सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली ने सभी को एक अलग ही आनंद का अनुभव कराया। रंगों और कविताओं के इस सुंदर संगम ने होली के पर्व की खुशियों को और भी खास बना दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डी.सी.एस.के.पी कॉलेज में लोक रंगोत्सव का आयोजन:रामलला मूर्ति बनाने वाले सुनील विश्वकर्मा भी पहुंचे, भोजपुरी भजन और नाट्य प्रस्तुतियों ने बांधा मन
    Next Article
    युद्ध के बीच दुबई में फंसा गोंडा का युवक:1 किमी दूर हो रही बमबारी, एक घर में 150 लोग… बोला- मुझे भारत बुला लिया जाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment