Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डेटा फीडिंग में लापरवाही पर प्राचार्य- प्रबंधक पर होगी कार्रवाई:महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की कुलसचिव ने लापरवाही करने वाले महाविद्यालयों को दी नोटिस

    8 hours ago

    1

    0

    महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध महाविद्यालयों को यूपी प्रमाण (UP PRAMAN) पोर्टल पर मई माह की डेटा फीडिंग करनी है, लेकिन अनेक महाविद्यालयों ने अभी तक ऐसा नहीं किया है। कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि शासन द्वारा यूपी प्रमाण पोर्टल की नियमित समीक्षा की जा रही है, जिससे यह परिलक्षित होता है कि विश्वविद्यालय से संबद्ध अनेक महाविद्यालयों द्वारा पोर्टल पर अपेक्षित डेटा फीडिंग, अद्यतन एवं अन्य आवश्यक प्रविष्टियाँ निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं संतोषजनक रूप से नहीं की जा रही हैं। इस प्रकार की स्थिति शासन एवं विश्वविद्यालय के निर्देशों के प्रति गंभीर उदासीनता एवं लापरवाही का प्रतीक है, जिसे किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जा सकता। कुलसचिव ने कहा है सभी प्राचार्य/प्रबंधक यूपी प्रमाण पोर्टल का नियमित अनुश्रवण करते हुए शासन द्वारा निर्धारित समस्त मानकों एवं निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के साथ ही पोर्टल पर अपेक्षित समस्त डेटा फीडिंग, अद्यतन एवं अन्य आवश्यक कार्य तत्काल एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण कराए जाने के साथ-साथ सभी प्रविष्टियां अद्यतन करना सुनिश्चित करें, जिससे महाविद्यालय की प्रगति शासन स्तर पर संतोषजनक रूप से परिलक्षित हो सके। साथ ही कुलसचिव ने कहा कि भविष्य में पोर्टल पर डेटा फीडिंग, अद्यतन अथवा अन्य अपेक्षित कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही या विलंब पाए जाने पर संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य / प्रबंधक व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे। ऐसी स्थिति में शासन स्तर पर आयोजित समीक्षा बैठक में उनकी व्यक्तिगत उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाएगी, साथ ही उनके विरुद्ध शासन या विश्वविद्यालय स्तर से नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। महाविद्यालय की सम्बद्धता वापस लिए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शोभित विश्वविद्यालय में 'प्रज्ञा 2026' का समापन:25 दिव्यांग छात्रों की पढ़ाई का खर्च उठाएगा संस्थान, छात्रों को मिलेंगे प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर
    Next Article
    शाहजहांपुर में दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत:दूसरा बाइक सवार 2 घायल, सब्जी खरीदने जा रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment