Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में बदलते मौसम में वायरल फीवर का प्रकोप:ओपीडी में रोजाना 200 से ज्यादा मरीज, ठंडी चीजों से परहेज की सलाह

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में बदलते मौसम के कारण वायरल फीवर, खांसी और जुकाम का प्रकोप बढ़ गया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 200 से अधिक मरीज इन मौसमी बीमारियों से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। निजी अस्पतालों में भी वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। रात और सुबह के तापमान में गिरावट तथा दिन में तेज धूप निकलने से हो रहे मौसमी बदलाव को इस प्रकोप का मुख्य कारण बताया जा रहा है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि वायरल फीवर और खांसी-जुकाम के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने विशेष रूप से जानकारी दी कि इस बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ रहा है, और वे इसकी चपेट में आ रहे हैं। ठंडी चीजों के सेवन से अभी करें परहेज... डॉ. कुमार ने लोगों को सर्दी के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की सलाह दी। उन्होंने सुझाव दिया कि बच्चों को पूरे बाजू के कपड़े पहनाएं, उन्हें गुनगुना पानी पिलाएं और ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें। साथ ही, बीमार महसूस होने पर तुरंत योग्य चिकित्सक से सलाह लेने पर जोर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विकास कार्य हुए फिर भी पिता का सपना अधूरा:विधायक लकी यादव बोले- मल्हनी का नाम नहीं बदलेगा, बस स्टैंड, फायर स्टेशन बनवाने का सपना
    Next Article
    डेटिंग ऐप से मिलने बुलाकर लूट करने वाले गिरफ्तार:युवक को बंधक बनाकर सोने की चेन लूटी, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment