Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ड्यूटी पर तैनात दरोगा की हार्ट अटैक से मौत:नगीना देहात थाने में बिगड़ी तबीयत, पुलिसकर्मियों ने कंधा दिया

    3 hours ago

    1

    0

    बिजनौर जनपद के नगीना देहात थाने में तैनात दरोगा सुनील कुमार का सोमवार देर रात हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। 55 वर्षीय दरोगा सुनील कुमार सोमवार रात करीब 9 बजे होमगार्ड के साथ क्षेत्र में किसी घटना के संबंध में निकले थे। रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर स्थिति में उन्हें तत्काल नजीबाबाद के एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया था। घटना की सूचना मिलते ही नगीना क्षेत्राधिकारी अंजनेय कुमार, अपराध निरीक्षक नजीबाबाद योगेंद्र कुमार और नगीना देहात थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मृतक दरोगा सुनील कुमार पुत्र इंद्रपाल सिंह मूल रूप से जनपद शामली के दयानंदनगर क्षेत्र के निवासी थे। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से मेरठ के एकता नगर में रह रहे थे, जहां उनका परिवार निवास करता है। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री हैं। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। सुनील कुमार वर्ष 1991 में पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। लगभग 14 वर्ष पूर्व उन्हें उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया था। इससे पहले वह बरेली जनपद में तैनात थे और जनवरी माह में उनका स्थानांतरण नगीना देहात थाने में हुआ था। दरोगा सुनील कुमार के निधन से पुलिस विभाग ने एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी को खो दिया है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंडल के विकास पर क्या बोले कमिश्नर...VIDEO:मुरादाबाद-रामपुर को प्रधानमंत्री अवार्ड मिले,PM के मन की बात में भी छाया मंडल
    Next Article
    गुरुग्राम में ट्रक-बाइक की टक्कर में युवक की मौत:अस्पताल में भर्ती मां को खाना देने जा रहा था; काफी दूर तक घसीटता ले गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment