Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DCP ट्रैफिक के PRO पर लगे उत्पीड़न के आरोप:गाजियाबाद में महिला कांस्टेबल की शिकायत- छुट्‌टी के लिए मुझे परेशान किया गया

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में डीसीपी ट्रैफिक के PRO पर उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। पीआरओ के अलावा यातायात कार्यालय के ऑफिस के एक कर्मचारी का भी जिक्र शिकायती पत्र में कहा गया है। शिकायत करने वाली भी गाजियाबाद की महिला कांस्टेबल है। इस सम्बंध में कार्यालय के एक पत्र की प्रतिलिपि भी सामने आई है, जिसमें पीड़िता के बयान दर्ज हुए। बयान में पीड़िता ने पीआरओ और एक अन्य कर्मचारी पर आरोप लगाए हैं। एसीपी को दी गई जांच मामला महिला कांस्टेबल की शिकायत से जुड़ा है। इस मामले में ट्रैफिक के कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। त्रिगुण बिसेन गाजियाबाद में डीसीपी ट्रैफिक हैं। डीसीपी के PRP सिविल पुलिस के दरोगा को न बनाकर गाजियाबाद में तैनात TSI को बनाया गया है। महिला कांस्टेबल के मामले में एक एसीपी को जांच सौंपी गई है। महिला कांस्टेबल से पहले भी पीआरीओ रामजी चौहान की शिकायत उत्पीड़न सम्बंधी उच्च अधिकारियों के पास पहुंची थीं। 2 महीने पहले भी ट्रैफिक पुलिस के एक दरोगा ने उच्च अधिकारियों को बताया था कि मुझे छुट्‌टी और रवानी को लेकर पीआरओ ने परेशान किया, जिससे मुझे मानसिक उत्पीड़न पहुंचा था। ट्रैफिक की ड्यूटी छोड़कर पीआरओ बने एसपी या एसएसपी रैंक से नीचे के अधिकारी अपने साथ पीआरओ की तैनाती नहीं कर सकते। डीसीपी ट्रैफिक एससपी रैंक पर हैं। जबकि नियम यह है कि सिविल पुलिस के दरोेगा को ही पीआरओ बनाया जा सकता है। लेकिन डीसीपी ट्रैफिक ने सिविल पुलिस के दरोगा को पीआरओ न बनाकर टीएसआई को अपना पीआरओ बना लिया। इसको लेकर भी ट्रैफिक पुलिस में तमाम तरह की चर्चाएं चल रहीं हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में पकड़ा गया गांजा और डोडा पोस्ता:हरियाणा और पंजाब भेजी जा रही थी खेप, नेपाल पर भी शक, CCTV से हुआ खुलासा
    Next Article
    बीकेटी में फ्रीजर में मिला युवक का शव:जीसीआरजी कॉलेज के सामने वेज बिरयानी की दुकान की घटना, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment