Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DDU में युवा लेखक की किताब का विमोचन:'हैंडबुक ऑन लेबर: इमर्जिंग चैलेंजेज, रियलिटीज एंड फ्यूचर' को पढ़कर लेबर लॉ से वाकिफ होंगे लोग

    13 hours ago

    1

    0

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सोमवार को “हैंडबुक ऑन लेबर: इमर्जिंग चैलेंजेज, रियलिटीज एंड फ्यूचर” और “मीडिया एंड टेलीकम्युनिकेशन: लीगल प्रिंसिपल्स फॉर द डिजिटल ऐज” किताब का विमोचन किया। हैंडबुक का संपादन डॉ. वंदना सिंह, जूही दुबे और देव धर दुबे ने किया है। जबकि प्रकाशन इंटीग्रिटी एजुकेशन इंडिया की ओर से किया गया है। खास बात यह कि इस किताब की प्रस्तावना कुलपति प्रो. पूनम ने ही लिखी है।वहीं मीडिया एंड टेलीकम्युनिकेशन का संपादन लॉ शोधकर्ता देव धर दुबे ने किया है। लेबर से जुड़े मुद्दे पर शोध की आवश्यकता बढ़ी- कुलपति इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में श्रम से जुड़े मुद्दों पर गंभीर शोध और सार्थक विमर्श की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। आर्थिक परिवर्तन, तकनीकी प्रगति और बदलते कार्य-परिवेश के कारण श्रमिकों के अधिकारों और उनके कल्याण से जुड़े प्रश्न लगातार नए रूप में सामने आ रहे हैं। किताब के संपादकों ने बताया कि यह हैंडबुक भारत में श्रम कानूनों और नीतियों के सामने मौजूद उभरती चुनौतियों, जमीनी वास्तविकताओं और भविष्य की संभावनाओं का व्यापक विश्लेषण प्रस्तुत करती है। किताब में श्रम कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार संबंधों और तेजी से बदलती अर्थव्यवस्था में श्रमिकों को प्रभावित करने वाले विकसित होते कानूनी ढांचे जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विद्वानों के विचारों को शामिल किया गया है। डॉ. वंदना सिंह ने कहा कि यह पुस्तक श्रम कानून और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अध्ययन करने वाले छात्रों, शोधार्थियों, नीति-निर्माताओं और विधि विशेषज्ञों के लिए एक महत्वपूर्ण संदर्भ सामग्री साबित होगी। इस दौरान वि​धि विभाग के अध्यक्ष प्रो. चंद्रशेखर, प्रो. जितेंद्र मिश्र सहित विभाग के अन्य ​शिक्षक और शोधार्थी मौजूद रहे। मीडिया और दूरसंचार कानून से जुड़ी किताब का भी हुआ विमोचन इसी के साथ कुलपति ने “मीडिया एंड टेलीकम्युनिकेशन: लीगल प्रिंसिपल्स फॉर द डिजिटल ऐज” पुस्तक का भी लोकार्पण किया। यह किताब युवा विधि शोधकर्ता देव दुब ने लिखी है। डिजिटल युग में मीडिया और दूरसंचार कानून से जुड़े महत्वपूर्ण सिद्धांतों को केंद्र में रखकर लिखी गई यह किताब विद्यार्थियों, शोधार्थियों और विधि जगत से जुड़े लोगों के लिए उपयोगी मानी जा रही है। पुस्तक की प्रस्तावना विधि शिक्षाविद डॉ. आशा वर्मा ने लिखी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या:चौखड़ा जंगल में मिला शव, भाई ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
    Next Article
    संभल में चलती इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में लगी आग:3 महीने पहले खरीदी थी 37 हजार की, युवक ने कूदकर बचाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment