Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या:चौखड़ा जंगल में मिला शव, भाई ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

    15 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में सोमवार को एक बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव चौखड़ा जंगल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। बदमाशों ने युवक के कनपटी पर सटाकर गोली मारी है। ग्रामीणों ने सड़क किनारे युवक को बाइक के पास खून से लथपथ हालत में देखा। युवक के शरीर पर गोली लगने के निशान थे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मामला दिलीपपुर थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरा मामला… नगर कोतवाली क्षेत्र के अचलपुर निवासी मोहम्मद आसिफ के रूप में मृतक की पहचान हुई। वह अपने बड़े भाई आरिफ के साथ रहता था। अर्टिका कार चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार सुबह वह बाइक लेकर घर से निकला था। बताया जा रहा है कि शाम करीब पांच बजे चौखड़ा जंगल में बकरी चरा रही एक लड़की ने सड़क किनारे बाइक के पास युवक को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखकर शोर मचाया। इसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कनपटी पर सटाकर मारी गई गोली सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। कुछ ही देर में दीपक भूकर भी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली। पुलिस के अनुसार आसिफ की कनपटी पर सटाकर गोली मारी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और रोने-बिलखने लगे। मृतक के भाई आरिफ ने हत्या के लिए ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों से पूछताछ एसपी दीपक भूकर घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष बलराम सिंह ने बताया- चौखड़ा जंगल के पास युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में गंगा मेला को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी:10 मार्च को रूट डायवर्जन रहेगा, मेघदूत से मर्चेंट चेंबर मार्ग रहेगा बंद
    Next Article
    DDU में युवा लेखक की किताब का विमोचन:'हैंडबुक ऑन लेबर: इमर्जिंग चैलेंजेज, रियलिटीज एंड फ्यूचर' को पढ़कर लेबर लॉ से वाकिफ होंगे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment