Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में चलती इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में लगी आग:3 महीने पहले खरीदी थी 37 हजार की, युवक ने कूदकर बचाई जान

    11 hours ago

    1

    0

    संभल में सोमवार शाम एक चलती इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। कैलादेवी थाना क्षेत्र के अनूपशहर रोड पर रझेड़ा सलेमपुर गांव के पास हुई इस घटना में स्कूटी चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। तीन महीने पुरानी यह स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। यह घटना शाम करीब 5 बजे हुई जब गोहत गांव निवासी जसवीर पुत्र वीरपाल अपनी स्कूटी से रझेड़ा सलेमपुर जा रहे थे। अचानक स्कूटी में तेज धमाका हुआ और उसमें से धुआं निकलने लगा, जिसके बाद आग लग गई। जसवीर ने तुरंत सड़क की दूसरी ओर कूदकर खुद को सुरक्षित किया। आग इतनी भीषण थी कि स्कूटी देखते ही देखते आग का गोला बन गई। इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी होने के कारण कोई भी व्यक्ति आग बुझाने के लिए पास नहीं गया। करीब आधे घंटे में पूरी स्कूटी जलकर कबाड़ में बदल गई। घटना स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। चालक जसवीर ने बताया कि उन्होंने यह स्कूटी तीन महीने पहले 37,000 रुपए में खरीदी थी। वह रोजाना इसी स्कूटी का इस्तेमाल करते थे। गनीमत रही कि इस घटना में जसवीर को कोई चोट नहीं आई। थाना कैलादेवी प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने इस संबंध में बताया कि उन्हें स्कूटी में आग लगने की कोई सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DDU में युवा लेखक की किताब का विमोचन:'हैंडबुक ऑन लेबर: इमर्जिंग चैलेंजेज, रियलिटीज एंड फ्यूचर' को पढ़कर लेबर लॉ से वाकिफ होंगे लोग
    Next Article
    जौनपुर में कायस्थ महासभा का होली मिलन समारोह:कलाकारों ने दी प्रस्तुति, पारंपरिक झांकी भी दिखी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment