Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Defamation Case: यूट्यूबर Dhruv Rathee के खिलाफ Delhi Court ने गैर-जमानती वारंट किया जारी

    3 hours from now

    1

    0

    दिल्ली की एक अदालत ने 2018 के मानहानि मामले में सोमवार को यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट अनाम रईस खान ने यह वारंट विकास संस्कृत्यायन उर्फ विकास पांडे की ओर से दायर मामले में जारी किया। यह मामला राठी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए एक वीडियो से संबंधित है।मामले में आगे की सुनवाई तीन दिसंबर को होगी। अदालत के विस्तृत आदेश की प्रतीक्षा है। इससे पहले, 31 अक्टूबर को अदालत ने राठी के खिलाफ नए सिरे से जमानती वारंट जारी किए थे।अदालत ने उनके खिलाफ 17 अक्टूबर को जमानती वारंट जारी किया था। उस समय अदालत के प्रक्रिया सर्वर ने बताया था कि नोटिस तामील कराने के लिए उनके घर पहुंचने पर मकान बंद मिला। अदालत ने राठी को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित उनके पते पर नए समन भी जारी किए थे।राठी के वकील ने अदालत को बताया था कि राठी आमतौर पर ऑस्ट्रिया में रहते हैं और दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए भारत आए थे। अदालत ने उल्लेख किया था कि राठी को पहली बार जुलाई 2019 में समन जारी किया गया था। यह मामला 2018 में पांडे की ओर से दायर मानहानि की शिकायत से संबंधित है।पांडे ने राठी के खिलाफ शिकायत तब दर्ज कराई थी, जब राठी ने अपने यूट्यूब चैनल पर उनके खिलाफ एक वीडियो अपलोड किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Muzaffarnagar दंगों का जिक्र कर Sangeet Som बोले, आजम खान को एनकाउंटर का डर होना चाहिए
    Next Article
    AIADMK में दरार: निष्कासित नेताओं की वापसी पर Palaniswami और Velumani आमने-सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment