Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi BJP Government One Year | दिल्ली भाजपा सरकार का एक साल! आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 5 रुपये में भोजन सहित सौगातों की बौछार

    17 hours ago

    1

    0

    दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने अपने शासन का एक सफल वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में राजधानी के निवासियों के लिए जन-कल्याणकारी योजनाओं का पिटारा खोल दिया है। सोमवार को अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन और बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं की एक लंबी सूची तैयार की है। आगामी 20 फरवरी को आईजीआई (IGI) स्टेडियम में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। इसी मंच से दिल्ली सरकार की कई महत्वाकांक्षी पहलों की औपचारिक शुरुआत की जाएगी।दिल्ली  सरकार ने सत्ता में एक साल पूरा कियादिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने सत्ता में एक साल पूरा करने के उपलक्ष्य में आयुष्मान आरोग्य मंदिर क्लीनिक, अटल कैंटीन, स्मार्ट क्लासरूम और पिंक स्मार्ट कार्ड सहित कई परियोजनाओं और कल्याणकारी उपायों की एक लंबी सूची तैयार की है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। आईजीआई स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली सरकार की कई पहलों की औपचारिक शुरुआत की जाएगी। इस अवसर पर सरकार लाडली योजना के तहत वित्तीय सहायता और होली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर के रूप में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण जारी कर सकती है। अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक परिवहन बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा हेतु पिंक स्मार्ट कार्ड भी शुरू किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को एक कार्यक्रम में सरकार 100 आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य क्लीनिक शुरू करेगी, जबकि यमुना में नौका सेवा 20 फरवरी को शुरू होने की संभावना है। दिल्ली में 21 फरवरी को सरकार 25 अटल कैंटीन शुरू करेगी जहां प्रत्येक व्यक्ति को पांच रुपये की मामूली कीमत पर भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस सप्ताह के अंत में सीएम-श्री स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम और स्मार्ट लाइब्रेरी, अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) बस्ती विकास कार्यों के तहत 76 करोड़ रुपये की परियोजना के अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्यूशन फीस की प्रतिपूर्ति की भी शुरुआत होने वाली है। अधिकारियों ने बताया कि सरकार 21 फरवरी को एक कार्यक्रम में अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत कर सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Chhattisgarh Police Explosives Recovered | छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के ठिकाने का भंडाफोड़, 65 बीजीएल सेल जब्त
    Next Article
    तीन लाशें मिलने से पहले कार में दिखा था एक 'बाबा', महिला ने कर रखी थी दो शादियां?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment