Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला:धारदार हथियार से दिया वार का अंजाम, आरोपी हिरासत में

    1 hour ago

    1

    0

    हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के छानी गांव में मामूली विवाद के चलते एक दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बीती रात छानी गांव स्थित एक मिष्ठान भंडार के सामने की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर दुकानदार जितेंद्र कुशवाहा और ईशू के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि विवाद के दौरान ईशू ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर जितेंद्र कुशवाहा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में जितेंद्र के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस के सोशल मीडिया सेल के अनुसार, मुख्य आरोपी ईशू सहित उसके कुछ साथियों को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसपी ने अभिलेखों की कमियां मिलने पर जताई नाराजगी:कोतवाली शहर व कटरा का किया आकस्मिक निरीक्षण, 15 दिन में सुधार के निर्देश
    Next Article
    अंबेडकरनगर में हत्या के दोषी पति-पत्नी को आजीवन कारावास:10 साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, ₹20,000 से अधिक का जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment