Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसपी ने अभिलेखों की कमियां मिलने पर जताई नाराजगी:कोतवाली शहर व कटरा का किया आकस्मिक निरीक्षण, 15 दिन में सुधार के निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मंगलवार देर रात कोतवाली शहर और कोतवाली कटरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव और जनसुनवाई व्यवस्था की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय परिसर, साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र और जनशिकायत डेस्क का जायजा लिया। कोतवाली शहर में कार्यालयी अभिलेखों की कुछ प्रविष्टियां अपूर्ण पाई गईं, जिस पर एसपी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर सभी प्रविष्टियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं, कोतवाली कटरा के निरीक्षण में अभिलेखों का रख-रखाव संतोषजनक पाया गया। हेड मुहर्रिर अरविंद कुमार यादव और मुख्य आरक्षी रजनीश सिंह ने अपराधियों एवं अभिलेखों से संबंधित जानकारी पर संतोषजनक उत्तर दिए। उनके अच्छे कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ने नगद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। पुलिस अधीक्षक ने थानों पर आने वाले फरियादियों के साथ विनम्र व्यवहार करने, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनविश्वास बनाए रखने के लिए पुलिस का व्यवहार संवेदनशील और सहयोगात्मक होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में निरुद्ध मुकदमाती वाहनों के रख-रखाव, बैरक, भोजनालय और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, थाना क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले इलाकों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और कस्बों में नियमित पैदल व रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सतर्कता, अनुशासन और जवाबदेही के माध्यम से ही कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकता है और आम जनता को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिवार के 5 सदस्यों की मौत का मामला:डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमॉर्टम, बच्चों के शव दफनाए - पति पत्नी का एक ही चिता पर किया अंतिम संस्कार
    Next Article
    हमीरपुर में दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला:धारदार हथियार से दिया वार का अंजाम, आरोपी हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment