Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Govt ने CPA व्यवस्था की निलंबित, अस्पताल अब स्वयं खरीदेंगे दवाएं

    1 hour from now

    1

    0

    दिल्ली सरकार ने अंतरिम उपाय के रूप में केंद्रीय खरीद एजेंसी (सीपीए) के खरीद कार्यों को निलंबित कर दिया है और सरकारी अस्पतालों को नई व्यवस्था लागू होने तक दवाएं और चिकित्सा उपकरण स्वयं खरीदने का निर्देश दिया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है। आदेश में कहा गया है कि सीपीए द्वारा शुरू की गई सभी लंबित और अधूरी निविदाएं रद्द कर दी जाएंगी और आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अस्पतालों को लौटा दी जाएंगी।इसमें कहा गया है कि पिछले साल जून में जारी सरकारी आदेशों के तहत केंद्रीय खरीद व्यवस्था शुरू की गई थी जो एक नीतिगत निर्णय था और नियमों के तहत इसे मंत्रिपरिषद के समक्ष रखा जाना चाहिए था। साल 1994 में स्थापित सीपीए दिल्ली सरकार के सभी संस्थानों के लिए दवाएं और सर्जिकल वस्तुएं खरीदने के लिए जिम्मेदार एजेंसी है। आदेश के मुताबिक, मौजूदा अनुबंध और खरीद समझौते तब तक जारी रहेंगे जबतक उनकी अवधि पूर्ण नहीं हो जाती या उन्हें रद्द नहीं किया जाता।आदेश में कहा गया है कि जब तक सीपीए ऐसी दवाओं के लिए पूर्व-निर्धारित दरों वाले अनुबंध को अंतिम रूप नहीं दे देता, तब तक अस्पताल भी आवश्यक दवाएं खुद ही खरीदेंगे। इससे पहले सरकारी अस्पतालों में घटिया मेडिकल और सर्जिकल सामग्रियों की कथित आपूर्ति को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक शाखा द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट मांगी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Assam Flood Situation | असम में बाढ़ का कहर! मौतों का आंकड़ा 98 पहुंचा, 1.55 लाख से अधिक लोग प्रभावित
    Next Article
    CJI Surya Kant ने कहा: भारत Global Arbitration Hub बनने में पूरी तरह सक्षम है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment