Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi के डॉक्टर गरीब मरीजों को देंगे निशुल्क परामर्श, शुरू हुआ '2 घंटे देश के नाम' अभियान

    57 minutes ago

    2

    0

    दिल्ली के डॉक्टरों ने मिलकर दो घंटे देश के नाम नाम से एक स्वास्थ्य सेवा अभियान शुरू किया है, जिसमें अलग-अलग विशेषज्ञता वाले चिकित्सक हर सप्ताह दो घंटे गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त परामर्श देने का संकल्प लिया है। इस सप्ताह शुरू हुआ यह अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसमें नेत्र रोग, हड्डी रोग, कैंसर, मानसिक स्वास्थ्य, बाल रोग, हृदय रोग, स्त्री रोग और सामान्य चिकित्सा के चिकित्सक शामिल हो रहे हैं।दिल्ली आई सेंटर की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. इकेदा लाल ने कहा, पूरे भारत के मरीज बिल्कुल मुफ्त परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। यह सुविधा वीडियो परामर्श या आमने-सामने मिल सकेगी। इसका खास उद्देश्य ग्रामीण और कम सुविधाओं वाले क्षेत्रों के मरीजों को लाभ पहुंचाना है।टॉमर फाउंडेशन के संस्थापक और वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एल. टॉमर ने कहा, अच्छी हड्डी रोग चिकित्सा सुविधा किसी व्यक्ति की भुगतान क्षमता पर निर्भर नहीं होनी चाहिए। 2 घंटे देश के नाम के माध्यम से हम उन लोगों तक समय पर परामर्श और सलाह पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।” इस अभियान में दिल्ली की होप केयर इंडिया की मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम भी शामिल हो गई है। होप केयर इंडिया के निदेशक और वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. दीपक रहेजा ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य अच्छे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन आर्थिक और सामाजिक बाधाओं के कारण कई लोग समय पर मदद नहीं ले पाते।उन्होंने कहा, दो घंटे देश के नाम’ के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कोई भी व्यक्ति केवल इसलिए सुनने वाले और विशेषज्ञ सलाह से वंचित न रहे क्योंकि वह इसका खर्च नहीं उठा सकता। हृदय रोग, एंडोक्राइनोलॉजी, बाल रोग, स्त्री रोग और सामान्य चिकित्सा जैसे अन्य क्षेत्रों के डॉक्टर भी लगातार इस अभियान से जुड़ रहे हैं। वे अपने अस्पतालों और क्लीनिकों में मुफ्त ओपीडी शुरू कर रहे हैं और दूर-दराज के मरीजों के लिए ऑनलाइन परामर्श की सुविधा भी दे रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Akhilesh Yadav का PM Narendra Modi पर हमला, कहा- लाल किले से झूठ नहीं बोलना चाहिए
    Next Article
    Sukhbir Badal पर हमला सुनियोजित राजनीतिक षड्यंत्र है, बोलीं Harsimrat Kaur

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment