Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Sukhbir Badal पर हमला सुनियोजित राजनीतिक षड्यंत्र है, बोलीं Harsimrat Kaur

    57 minutes ago

    2

    0

    शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने अपने पति और पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले को शनिवार को सुनियोजित राजनीतिक साजिश बताया और कहा कि इसके पीछे जो भी है, उसे सिख नहीं कहा जा सकता। महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक गुरुद्वारे के अंदर बृहस्पतिवार को निहंग समुदाय के एक सदस्य द्वारा किए गए ‘कृपाण’ हमले में बादल के दाहिने हाथ में चोटें आई थीं। हमलावर को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।इसे भी पढ़ें: Nanded हमले पर Sukhbir Badal बोले, पिता Prakash Singh Badal भी नहीं डरे, मैं भी नहीं झुकूंगापंजाब के खन्ना स्थित इसरू गांव में गोवा मुक्ति आंदोलन के नेता करनैल सिंह इसरू की याद में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल अपने पति पर हुए हमले को याद करते हुए भावुक हो गईं। कौर ने कहा, “मुझे माफ करें, मैं आज बहुत भावुक हूं। क्योंकि पिछले 48 घंटे मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत मुश्किल रहे हैं।मुझे आज यहां नहीं होना था, सुखबीर जी को यहां होना था। लेकिन देखिए उनके साथ क्या हुआ।” उन्होंने कहा, “सुखबीर जी पर उस समय हमला किया गया, जब वह सिखों के सबसे पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक में पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना कर रहे थे। जिसने भी उन पर हमला किया, वह सिख नहीं हो सकता और वह ‘गुरु दोषी’ (गुरु का विरोधी) है।” उन्होंने दावा किया, सुखबीर जी पर दो साल में यह दूसरा हमला है और यह पंजाब की शांति भंग करने के लिए 2015 से रची जा रही एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश का हिस्सा है।इसे भी पढ़ें: BSP Chief Mayawati का बड़ा हमला: Mallikarjun Kharge के मंच के 'शुद्धिकरण' पर RSS Chief को दी नसीहतदिसंबर 2024 में बादल पर स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर जानलेवा हमला करने की कोशिश हुई थी, जिसमें वह बच गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi के डॉक्टर गरीब मरीजों को देंगे निशुल्क परामर्श, शुरू हुआ '2 घंटे देश के नाम' अभियान
    Next Article
    Dileep Ahirwar का काफिला छतरपुर में छात्रों ने रोका, पक्की सड़क और बिजली आपूर्ति की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment