Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज, IMD ने हल्की बारिश का जताया अनुमान

    1 hour from now

    1

    0

    दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक था। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार के लिए आसमान में मुख्यत: बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान जताया है। दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पालम में तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम था।लोधी रोड पर अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक था। रिज क्षेत्र में यह 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम था, जबकि आयानगर में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान की बात करें तो सफदरजंग में यह 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक था।पालम में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम था। लोधी रोड पर यह 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक था। रिज में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम था, जबकि अयानगर में यह 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक था।शुक्रवार सुबह 8:30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली के अधिकतर मौसम केंद्रों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। रिज क्षेत्र में सबसे अधिक 7.6 मिलीमीटर बारिश हुई, इसके बाद सफदरजंग में 3.3 मिलीमीटर, पालम में 3.0 मिलीमीटर और लोधी रोड पर 1.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं, अयानगर में कोई बारिश दर्ज नहीं हुई।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘‘संतोषजनक’’ श्रेणी में रही और शाम के समय वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 76 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार, 51 से 100 के बीच का एक्यूआई ‘‘संतोषजनक’’ श्रेणी में आता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MEA का बयान: दोहरे इस्तेमाल वाली चीजों का भारत का निर्यात अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के अनुरूप
    Next Article
    Kartarpur Sahib गलियारा सुरक्षा कारणों से बंद, Lok Sabha में बोली सरकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment