Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MEA का बयान: दोहरे इस्तेमाल वाली चीजों का भारत का निर्यात अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के अनुरूप

    1 hour from now

    1

    0

    विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि दोहरे इस्तेमाल वाली चीजों का भारत से होने वाला सारा निर्यात राष्ट्रीय कानूनों और अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के अनुरूप है। मंत्रालय ने एमनेस्टी इंटरनेशनल के उन आरोपों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि गाजा में युद्ध अपराधों में इस्तेमाल होने के जोखिम के बावजूद नयी दिल्ली ने इजराइल को हथियारों की आपूर्ति जारी रखी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “भारत के पास रणनीतिक व्यापार नियंत्रण के लिए एक मजबूत कानूनी और नियामक ढांचा है।हम अपने राष्ट्रीय कानूनों और अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के अनुसार विभिन्न देशों को दोहरे इस्तेमाल वाली वस्तुओं और प्रौद्योगिकियों का निर्यात करते हैं।” एमनेस्टी इंटरनेशनल इजराइल को हथियारों और सैन्य साजो-सामान की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आपूर्ति, बिक्री या हस्तांतरण पर रोक लगाने की लंबे समय से मांग करता आ रहा है। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में एमनेस्टी इंटरनेशनल ने आरोप लगाया कि भारतीय कंपनियां इजराइल को हथियार या दोहरे इस्तेमाल वाली चीजें निर्यात करती रहीं, जबकि सार्वजनिक रूप से आगाह किया गया था कि इजराइली सेना गाजा में “मानवता के खिलाफ अपराधों” में इनका इस्तेमाल कर सकती है। मानवाधिकार निगरानी संस्था ने कहा था कि भारत और भारतीय कंपनियों को इजराइल को हथियार, गोला-बारूद और अन्य सैन्य साजो-सामान की आपूर्ति तुरंत रोक देनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rekha Gupta शनिवार को दिल्ली में Delhi Lakshmi Yojana पोर्टल की करेंगी शुरुआत
    Next Article
    Delhi में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज, IMD ने हल्की बारिश का जताया अनुमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment