Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Paharganj Fire | पहाड़गंज में खिलौना गोदाम में लगी भीषण आग, मलबे से बरामद हुए दो जले हुए शव

    3 hours from now

    1

    0

    मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक इमारत में आग लगने के बाद चौथी मंजिल से जले हुए दो शव बरामद किए गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आग लगने की सूचना बुधवार शाम चार बजकर 38 मिनट पर मिली थी और यह आग इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित खिलौनों के गोदाम में लगी थी। डीएफएस के अधिकारी ने कहा, ‘‘सूचना मिलते ही दमकल की 25 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।’’ अधिकारी ने बताया कि इमारत की चौथी मंजिल पर एक अस्थायी ढांचा बनाया गया था, जहां खिलौनों का गोदाम था। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए कई घंटों तक मशक्कत की।इसे भी पढ़ें: आतंकवाद 'अस्तित्व' के लिए खतरा! भारत ने UN में ISIS और Al-Qaeda के खिलाफ सामूहिक युद्ध का किया आह्वान अधिकारी ने कहा, ‘‘आग पर बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजकर 20 पर काबू पा लिया गया, जिसके बाद गोदाम से जले हुए दो शव बरामद किए गए।’’ उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है तथा आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है, जिसके लिए जांच की जा रही है।शाम से तड़के तक चला रेस्क्यू ऑपरेशनदिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अनुसार, आग लगने की पहली सूचना बुधवार शाम 4:38 बजे मिली थी। इमारत की चौथी मंजिल पर बने एक अस्थायी ढांचे में खिलौनों का बड़ा स्टॉक रखा था, जिसने आग को तेजी से पकड़ लिया।दमकल की फौज: घटना की गंभीरता को देखते हुए 25 दमकल गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया।लंबी लड़ाई: खिलौनों (प्लास्टिक और सिंथेटिक सामग्री) के कारण आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने में करीब 11 घंटे का समय लगा। बृहस्पतिवार तड़के 3:20 बजे आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका। इसे भी पढ़ें: Delhi में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक! सामान्य से 5 डिग्री ऊपर पहुंचा पारा, हवा की गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में अवैध ढांचे पर सवाल?अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि चौथी मंजिल पर एक अस्थायी ढांचा (Temporary Structure) बनाया गया था, जहाँ खिलौनों का गोदाम संचालित हो रहा था। संकरी गलियों और अस्थायी निर्माण की वजह से दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Shivraj Singh Chauhan Birthday: MP के CM से Modi Cabinet तक, जानें Shivraj Singh Chauhan की अनसुनी Political Power Story
    Next Article
    5000 मिसाइलें...अमेरिका के हथियार खत्म? बुलाई बैठक, पूरी दुनिया हैरान!

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment