Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Palam Fire | दिल्ली के पालम में भीषण अग्निकांड! 7 लोगों की झुलसकर मौत, रिहायशी इमारत में मची चीख-पुकार

    2 hours from now

    1

    0

    राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम इलाके में बुधवार की सुबह एक बड़े हादसे के साथ हुई। पालम मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह करीब 7:00 बजे मिली। घटना पालम मेट्रो स्टेशन के पास स्थित श्री राम चौक की गली नंबर-2 में एक रिहायशी बिल्डिंग में हुई। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रहने वाले लोग अंदर ही फंस गए।इसे भी पढ़ें: ईरान मारेगा! ताबड़तोड़ मिलाइल हमलों से डरकर कहां भागे अमेरिका के ये 2 जहाज? दमकल की कार्रवाई: सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर 30 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। बचाव अभियान: संकरी गली और धुएं के गुबार के कारण दमकलकर्मियों को अंदर फंसे लोगों तक पहुँचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।पुलिस और प्रशासन का बयानपुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) अमित गोयल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जब आग लगी, उस समय बिल्डिंग के अंदर लगभग एक दर्जन लोग मौजूद थे।अमित गोयल, DCP (South-West) "आग बुझाने और बचाव का अभियान अभी भी जारी है। दिल्ली पुलिस के जवान दमकलकर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लोगों को सुरक्षित निकालने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं।" इसे भी पढ़ें: सुनो UN ये तरीका बदल लो...ईरान पर भारत ने गजब ही रुख दिखाया, 193 देश हैरान अधिकारी ने कहा, "इसके बाद, वहां 30 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। हमारे दमकलकर्मी लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।" पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) अमित गोयल ने बताया कि बिल्डिंग के अंदर करीब एक दर्जन लोग फंसे हुए थे। DCP गोयल ने कहा, "आग बुझाने का अभियान अभी भी जारी है। हम स्थिति पर नज़र रख रहे हैं। हमारे पुलिसकर्मी भी दमकलकर्मियों की मदद कर रहे हैं।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    'राजनीति में पूर्ण विराम नहीं होता', राज्यसभा सदस्यों की विदाई पर PM Modi का प्रेरक संबोधन
    Next Article
    राज्यसभा में 59 सांसदों को विदाई, पीएम बोले-सदन एक यूनिवर्सिटी:खड़गे ने पूर्व पीएम देवगौड़ा से कहा- आपने मुहूर्त हमारे देखा, शादी मोदीजी के साथ की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment