Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Police ने साइबर ठगी गिरोह के सदस्य भाग सिंह को किया गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    दिल्ली पुलिस ने देशभर में सक्रिय साइबर ठगी गिरोह के एक प्रमुख सदस्य के रूप में कथित तौर पर काम करने वाले 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी पर साइबर ठगों, अवैध ऑनलाइन गेमिंग संचालकों और अन्य गैरकानूनी वित्तीय नेटवर्क को बैंक खाते उपलब्ध कराने का भी आरोप है।पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान भाग सिंह के रूप में हुई है और उसे 18 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, उसके पास से छह मोबाइल फोन, 15 डेबिट कार्ड, नौ चेकबुक, चार पासबुक और नौ सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले का रहने वाला है और दिल्ली के बापरोला इलाके के जय विहार में रह रहा था।उन्होंने बताया कि जब्त किए गए मोबाइल फोन, बैंकिंग दस्तावेजों व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है, ताकि सिंह की भूमिका का पता लगाया जा सके, गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा सके और लेनदेन से लाभ पाने वाले अंतिम लोगों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में पांच जुलाई को शाहदरा स्थित साइबर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, देशभर से मिली शिकायतों से जुड़े बैंक खातों का सत्यापन करने, लेनदेन की पूरी वित्तीय कड़ी का पता लगाने और कथित गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने के लिए मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    1991 Economic Crisis & Indian Lobby in USA | परमाणु परीक्षण, प्रतिबंध और प्रवासी ताकत!|Teh Tak Part 3
    Next Article
    1970–1990: India’s Big Policy U-Turn | जब इंदिरा और राजीव ने बदली भारत की प्रवासी नीति |Teh Tak Part 2

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment