Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Weather: न्यूनतम पारा चढ़कर 10.6 डिग्री पहुंचा, AQI 252 के साथ हवा खराब

    1 hour from now

    1

    0

    दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी रही। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। शुक्रवार को दर्ज 9.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शनिवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।अयानगर मौसम केंद्र पर न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस, पालम में 10.9 डिग्री, लोधी मार्ग में 11.4 डिग्री और रिज में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 252 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। दिल्ली के 58 निगरानी केंद्रों में से 40 ने वायु गुणवत्ता ‘खराब’, 10 ने ‘बेहद खराब’ और आठ ने ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की। सीआरआरआई मथुरा मार्ग निगरानी केंद्र में सबसे अधिक एक्यूआई 333 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।इसके बाद चांदनी चौक में 325 और डीटीयू में एक्यूआई 317 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा , 51 से 100 को संतोषजनक , 101 से 200 को मध्यम , 201 से 300 को खराब , 301 से 400 को बेहद खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Shivraj Singh Chouhan की हवाई यात्रा में बड़ी सुरक्षा चूक! भीड़भाड़ वाले एयरोब्रिज पर करना पड़ा इंतजार, OSD ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से की सख्त कार्रवाई की मांग
    Next Article
    जाति गणना सामाजिक न्याय का आधार, DMK सांसद P Wilson ने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment